2 C
Munich

कर्नाटक कांग्रेस में बगावत की तैयारी! 40 विधायकों के दिल्ली कूच से हड़कंप, खरगे और राहुल गांधी से होगी सीधी बात

Must read


होमताजा खबरदेश

कर्नाटक कांग्रेस में बगावत की तैयारी! 40 विधायकों के दिल्ली कूच से मचा हड़कंप

Last Updated:

कांग्रेस सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल को सफलता से पूरा कर लिया है. इस दौरान पार्टी ने कई युवाओं को कैबिनेट में बड़ा मौका दिया है. अब सीनियर विधायक अपने एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सपीरियंस का पूरा हक मांग रहे हैं. पिछले महीने इन नेताओं ने सीएम सिद्धरमैया से भी मुलाकात की थी. सीएम के सामने भी कैबिनेट में फेरबदल की मांग रखी गई थी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सभी विधायक राहुल गांधी और खरगे से मुलाकात कर उनके सामने अपनी बात रखेंगे. (फाइल फोटो)

बेंगलुरु. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए दबाव बढ़ रहा है, क्योंकि वरिष्ठ विधायकों के एक समूह की योजना पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने और नए चेहरों को अवसर देने का आग्रह करने के लिए नई दिल्ली की यात्रा करने की योजना है. कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी. पार्टी सूत्रों ने बताया कि तीन बार से अधिक समय के विधायकों का एक समूह रविवार को दिल्ली के लिए रवाना होगा. उन्होंने बताया कि इन विधायकों में कर्नाटक सरकार के विशेष प्रतिनिधि टी बी जयचंद्र और विधानसभा के मुख्य सचेतक अशोक पट्टन शामिल होंगे.

सूत्रों के मुताबिक विधायक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव के सी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात कर सकते हैं. जयचंद्र ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “दिल्ली की यह यात्रा किसी विशेष नेतृत्व में नहीं हो रही है. हाल ही में हुए विधानसभा सत्र के दौरान, तीन, चार और पांच बार चुनाव जीत चुके वरिष्ठ विधायकों ने मुलाकात की, विचार-विमर्श किया और पार्टी नेतृत्व से मिलकर कुछ मामलों को उनके संज्ञान में लाने का फैसला किया.”

उन्होंने बताया, “उपचुनावों के कारण इस योजना को स्थगित कर दिया गया था. अब जब संसद का सत्र फिर से शुरू हो रहा है और सभी नेता दिल्ली में होंगे, तो हमने सर्वसम्मति से उनसे मिलने का फैसला किया है. हम कल और परसों जा रहे हैं.” जयचंद्र ने कहा, “उम्मीद है कि लगभग 40 लोग साथ जाएंगे, जिनमें से कुछ अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हैं, लेकिन वे शामिल होंगे. हम (मल्लिकार्जुन) खरगे, (के.सी) वेणुगोपाल और (रणदीप) सुरजेवाला से मिलने की योजना बना रहे हैं. हम राहुल गांधी से भी मिलने की योजना बना रहे हैं, तैयारियां चल रही हैं. चूंकि इतने सारे विधायक जा रहे हैं, हो सकता है कि वे हमसे मिलने के लिए सहमत हो जाएं.”

कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले तीन वर्षों में कई युवाओं को अवसर दिया गया. अब हम अनुरोध करते हैं कि फेरबदल के दौरान प्रशासनिक अनुभव वाले वरिष्ठ विधायकों पर विचार किया जाए. यही हमारी मुख्य मंशा है.” कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों के इस समूह ने पिछले महीने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात कर मंत्रिमंडल में फेरबदल करने का आग्रह किया ताकि उन्हें मंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिल सके.

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद, लगभग 40 विधायकों के समूह ने कहा था कि वे नौ अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के बाद एक साथ नयी दिल्ली जाएंगे, कांग्रेस आला कमान से मिलेंगे और मंत्रिमंडल के फेरबदल में कम से कम 20 विधायकों को शामिल करने का अनुरोध करेंगे.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article