14 C
Munich

मायके वालों के आने से पहले बहू का कर दिया अंतिम संस्कार, श्मशान घाट पहुंचते ही ससुराल वालों पर टूट पड़े घरवाले

Must read


Last Updated:

Mathura News: मथुरा के मसानी मोक्ष धाम पर उस समय मारपीट शुरू हो गई, जब बहू के अंतिम संस्कार के लिए उसके ससुराल वालों ने मायके वालों का इंतजार नहीं किया और मायके वालों ने खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया.

Zoom

मथुरा श्मशान घाट

मथुरा: मथुरा के मसानी मोक्ष धाम पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक विवाहिता के अंतिम संस्कार को लेकर मायका और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए. यहां श्मशान घाट पर ही ससुराल और मायके वालों में मारपीट होने लगी. आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मायके वालों के पहुंचने से पहले ही चिता को आग लगा दी, जिसके बाद श्मशान घाट पर जमकर मारपीट और लात-घूंसे चले.

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ निवासी प्रिया की शादी करीब चार साल पहले बिरला मंदिर क्षेत्र निवासी सोनू के साथ हुई थी. मृतका की मां इंद्रवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. हाल ही में डिलीवरी के बाद प्रिया की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया
मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने इलाज में लापरवाही बरती और उनकी गैर मौजूदगी में सबूत मिटाने की नीयत से जल्दबाजी में अंतिम संस्कार शुरू कर दिया. उनका आरोप है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है और इस बात को ससुराल वाले छिपा रहे हैं. जब परिवार के लोग मसानी मोक्ष धाम पहुंचे और विरोध जताया, तो दामाद सोनू और उसके रिश्तेदारों ने महिलाओं समेत मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी.

जांच में जुटी पुलिस
श्मशान घाट पर विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची. इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने भारी पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस ने कहा कि मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया और मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना की सही जानकारी जुटाने के लिए ससुराल वालों से पूछताछ जारी है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article