14 C
Munich

पाकिस्तान या बांग्लादेश कौन जीतेगा? ढाका में रोमांचक मोड़ पर मैच, 5वें दिन होगी आर-पार की जंग

Must read


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान या बांग्लादेश आखिरी दिन कौन जीतेगा? रोमांचक मोड़ पर पहुंचा पहला टेस्ट

Last Updated:

BAN vs PAK 1st test day 4 highlights: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका टेस्ट की जंग रोमांचक हो चली है. चौथे दिन के खेल के बाद मेजबान टीम की कुल बढ़त 179 रन की हो गई है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 386 रन पर समेटने के बाद चौथे दिन के स्टंप्स तक 152/3 रन बना लिए हैं. 5वें दिन दोनों ही टीमें जीत के लिए जोर लगाएंगी. देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबला किसी नतीजे पर पहुंचता है या ड्रॉ से संतोष करना पड़ेगा.

Zoom

बांग्लादेश ने बनाए 179 रन की बढ़त.

ढाका. मेजबान बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. चौथे दिन की समाप्ति तक यह टीम अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 152 रन बना चुकी है. फिलहाल बांग्लादेश के पास 179 रन की बढ़त है. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी में 413 रन बनाए. इस पारी में मोमिनुल हक ने कप्तान नजमुल हुसैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 170 रन जोड़े, जबकि मोमिनुल ने मुश्फिकुर रहीम के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रन जुटाए.

मोमिनुल हक 10 चौकों के साथ 91 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान नजमुल ने 14 बाउंड्री के साथ 101 रन की पारी खेली. इनके अलावा, मुशफिकुर रहीम ने 71 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. मेहमान टीम की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट निकाले.

पाकिस्तान को 386 रन पर समेटा
इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 386 रन पर सिमट गई. डेब्यूटेंट अजान अवैस ने 165 गेंदों में 103 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल्लाह फजल ने 60 रन टीम के खाते में जोड़े. इनके अलावा, मोहम्मद रिजवान ने 59 रन, जबकि सलमान आगा ने 58 रन का योगदान दिया. इमाम-उल-हक 45 रन बनाकर आउट हुए. बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन मिराज ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले. तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

पहली पारी में बांग्लादेश को मिली लीड
पहली पारी के आधार पर 27 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही. यह टीम 23 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी. इसके बाद मोमिनुल हक ने कप्तान नजमुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी करते हुए टीम को परेशानी से निकाला. मोमिनुल 4 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए. दिन की समाप्ति तक नजमुल 58 रन, जबकि रहीम 16 रन बनाकर नाबाद हैं. इस पारी में पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और हसन अली 1-1 विकेट निकाल चुके हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article