14 C
Munich

Who is Madhav Tiwari: जो काम मिचेल स्टार्क नहीं कर पाए वो 22 साल के माधव तिवारी ने कर दिखाया? जानें कौन दिल्ली कैपिटल्स की नई सनसनी

Must read


होमखेलक्रिकेट

कौन हैं माधव तिवारी? जिसके आगे प्रियांश आर्य और कूपर कोनली की बत्ती हुई गुल

Last Updated:

IPL 2026 PBKS vs DC Who is Madhav: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज माधव तिवारी ने अपनी दमदार गेंदबाजी से सनसनी मचा दी. मधाव तिवारी ने मैच में दिल्ली के लिए प्रियांश आर्य और कूपर कोनली जैसे खतरनाक बल्लेबाज को आउट किया. इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में भी दमदार प्रदर्शन किया.

Zoom

माधव तिवारी ने प्रियांश आर्य को किया आउट

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 33 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. प्रियांश ने दिल्ली के खिलाफ पारी के पहले ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर छक्के से शुरुआत की. प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर प्रियांश ने पहले ओवर में 22 रन कूट दिए, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 22 साल के माधव तिवारी को वह नहीं भेद पाए.

एक तरफ जहां दिल्ली के गेंदबाजों की धुनाई हो रही थी तो दूसरी ओर माधव तिवारी ने न सिर्फ सधी हुई गेंदबाजी से रनों पर अंकुश लगाया बल्कि विकेट भी निकाला. दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे माधव ने सबसे पहले खतरनाक बल्लेबाज प्रियांश आर्य को अपना शिकार बनाया. इसके बाद अपने स्पेल के आखिरी ओवर में उन्होंने कूपर कोनली को चलता किया. इस तरह माधव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

कौन हैं माधव तिवारी?

माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 में 40 लाख रुपए में खरीदा था. माधव मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन अभी तक उनका स्टेट डेब्यू नहीं हुआ है. ऐसे में हैरानी की बात ये है कि इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल में खरीदा. माधव एक पेस पेस बॉलर ऑलराउंडर हैं. आईपीएल 2025 में माधव को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था.

दिल्ली के लिए उन्हें इस सीजन में मुंबई के खिलाफ खेलने का मौका मिला था, लेकिन गेंदबाजी नहीं मिली थी, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने अपने ही ओवर में कमाल कर दिया. बता दें कि माधव मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग में पहली बार चर्चा में आए थे. इस लीग में वह भोपाल लैपर्ड्स के लिए खेलते हैं. इसी लीग में सनसनी मचाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की उन पर नजर पड़ी थी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article