10.7 C
Munich

PBKS vs DC: अक्षर पटेल के ब्लंडर से स्टब्स हुए रन आउट! कूपर के सुपर थ्रो ने बिखेर दी गिल्लियां

Must read


होमखेलक्रिकेट

अक्षर के ब्लंडर से स्टब्स हुए रन आउट! कूपर के सुपर थ्रो ने बिखेर दी गिल्लियां

Last Updated:

tristan stubbs run out video: रन चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पारी के नौवें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स रन आउट होकर पवेलियन लौटे. स्टब्स ने 17 गेंदों में 12 रन बनाए. कन्फ्यूजन के चक्कर में स्टब्स को पवेलियन लौटना पड़ा. कूपर कोनोली ने शानदार फील्डिंग दिखाते हुए के जबरदस्त थ्रो किया, जिसने सीधा गिल्लियां बिखेर दीं. स्टब्स क्रीज से काफी दूर रहे गए थे.

Zoom

ट्रिस्टन स्टब्स को कूपर कोनोली ने किया रन आउट.

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच में एक जबरदस्त रन आउट ड्रामा देखने को मिला. दूसरी पारी के दौरान ऐसा हुआ, जब दिल्ली की टीम 211 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी. अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच एक अच्छी साझदारी पनप रही थी, लेकिन एक कन्यूजन ने दिल्ली को तगड़ा झटका दे दिया. स्टब्स को 17 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन की राह नापनी पड़ी. कूपर कोनोली ने सतर्कता दिखाते हुए शानदार फील्डिंग की, जिससे पंजाब की टीम को बड़ी सफलता मिली.

दरअसल, पारी के नौवें ओवर में ऐसा हुआ, जब बेन ड्वार्शियस गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की दूसरी गेंद अक्षर पटेल के बल्ले का भीतरी किनारा लेती हुई बैकवर्ड पॉइंट की ओर जाने लगी. स्टब्स तुरंत रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन अक्षर नहीं दौड़े और जब स्टब्स आधी क्रीज पार कर चुके थे तो उनके वापस जाने के लिए कह दिया. इस दौरान कूपर कोनोली ने फुर्ती दिखाई और गेंद को पकड़कर सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर दिया. उनका निशाना इतना सटीक था कि बॉल सीधा स्टंप्स पर जाकर लगी. स्टब्स जब तक क्रीज के अंदर पहुंच पाते तब तक देर हो चुकी थी. इस तरह अक्षर और स्टब्स के बीच पंप रही पार्टनरशिप टूट गई. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 23 गेंदों में 41 रन जोड़े.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article