6 C
Munich

IPL 2026 playoffs equation: प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस अब किसका खेल बिगाड़ेगी? सबसे ज्यादा टेंशन में है ये टीम, समझे पूरा समीकरण

Must read


होमखेलक्रिकेट

प्लेऑफ से बाहर मुंबई अब किसका खेल बिगाड़ेगी? सबसे ज्यादा टेंशन में है ये टीम

Last Updated:

Mumbai Indians spoil KKR playoffs: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो गई है. इस सीजन मुंबई लीग चरण में खेले गए अपने पहले 11 मैचों में सिर्फ 3 में जीत दर्ज दर्ज कर पाई. टीम को अभी 3 और मैच खेलने हैं. ऐसे में आइए जानते हैं प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस अब अपने बचे हुए मैचों में किस टीम का काम खराब कर सकती है.

Zoom

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर

नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो गई है. टीम इस सीजन लीग चरण में अबतक कुल 11 मैच खेल चुकी है. पांच बार की चैंपियन मुंबई के लिए अब बचे हुए तीन मैच महज एक औपचारिकता रह गया है. हालांकि, इन मुकाबले में टीम की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ सीजन का सुखद अंत करें, लेकिन इसमें जिस टीम के खिलाफ अब उसका मैच हैं उसमें से एक की टेंशन बढ़ गई है.

मुंबई इंडियंस को अब लीग चरण में पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है. पंजाब और राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस में अभी भी बनी हुई है और शायद वह अंतिम चार में पहुंच भी जाए, लेकिन सबसे ज्यादा टेंशन केकेआर को हो रही होगी. क्योंकि केकेआर को सीजन में अपने बचे हुए लगभग सभी मैचों में जीत जरूरी है.

कैसे केकेआर का काम खराब कर सकती है मुंबई

केकेआर की टीम लीग स्टेज में 10 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसके 9 अंक हैं. खराब शुरुआत के बाद ने टीम ने जबरदस्त वापसी की है. वहीं लीग चरण में टीम को चार मैच और खेलने हैं. केकेआर को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अपने बचे हुए लगभग सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी तब वह 16 अंक तक पहुंचा पाएगी. उसके चार में से एक मैच मुंबई इंडियंस के साथ भी है. इस सीजन में मुंबई के खिलाफ उसे पहले ही मैच में बुरी तरह से हार मिली थी. यही कारण है कि केकेआर टेंशन हैं. क्योंकि टीम अपने बचे हुए मैचों में से एक भी हार जाती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट जाएगा.

पंजाब-राजस्थान के लिए क्या है समीकरण

वहीं, इस सीजन पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए समीकरण की बात तो करें तो ये दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बनी हुई है. हालांकि, दमदार शुरुआत के बाद पंजाब और राजस्थान को पिछले कुछ मैचों में लगातार हार मिली है, लेकिन यहां से भी अगर ये दोनों वापसी करती है तो उसके लिए मुश्किलें खत्म हो जाएगी. पंजाब किंग्स अबतक खेले गए 10 मैचों में 13 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. अपने बचे हुए मैचों में अगर टीम 2 में भी जीत दर्ज करती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है. इसके अलावा राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है. राजस्थान के पास भी अभी 4 मैच है और 2 में जीत के साथ उसकी प्लेऑफ में एंट्री हो सकती है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article