3.7 C
Munich

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी पर FIR

Must read


Last Updated:

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. लोधी ने पार्टी के प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री की खर्चों में कटौती संबंधी अपील को “राष्ट्र-विरोधी” करार दिया था.

Zoom

सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर एफआईआर

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की तहरीर पर शहर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है. भारतीय न्याय संहिता बीएस की धारा 132 189(2) 352 196(1) के तहत केस दर्ज हुआ है. बीते सोमवार को सपा सांसद ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी व गाली गलौज की थी. सपा सांसद और उनके अज्ञात समर्थकों पर भी केस दर्ज हुआ है.

सीएम योगी ने कहा- यह अशोभनीय और अक्षम्य है
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सांसद का यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है. मुख्यमंत्री ने सपा सांसद की इस टिप्पणी को 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान बताया. सीएम योगी ने कहा कि देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी.

प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद ने की थी अमर्यादित टिप्पणी
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. लोधी ने पार्टी के प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री की खर्चों में कटौती संबंधी अपील को “राष्ट्र-विरोधी” करार दिया था. प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए लोधी की टिप्पणी को “मर्यादा का उल्लंघन” बताया.

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने गए थे सपा सांसद
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर सपा सांसद के सोमवार के बयान की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में निंदा की. सपा कार्यकर्ता बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और महंगाई जैसे मुद्दों पर राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन सौंपने के लिए आज महोबा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे. प्रदर्शन की अगुवाई लोधी और सपा के जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव कर रहे थे. इससे जुड़े वीडियो में लोधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article