6.1 C
Munich

निकल गई हेकड़ी, बांग्लादेश BCCI के सामने झुकने को तैयार, सिंतबर में टीम इंडिया कर सकती है दौरा

Must read


Last Updated:

BCB ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था. उस समय यह भी माना जा रहा था कि भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द हो सकता है, लेकिन हालात धीरे-धीरे सामान्य होते गए मार्च में खबर आई कि BCB को उम्मीद है कि भारत 1 से 13 सितंबर के बीच 6 मैचों की सीरीज खेलने बांग्लादेश जाएगा

Zoom

सितंबर में भारतीय टीम कर सकती है बांग्लादेश का दौरा

नई दिल्ली. बड़ी पुरानी कहावत है कि बीती बात बिसारिए आगे की सुध लेय यानि जो हो चुका उसे भूल जाओ और नई शुरुआत करो जो इस वक्त बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर फिर बैठती है तभी पूर्व बांग्लादेश कप्तान और मौजूदा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इक़बाल को उम्मीद है कि पड़ोसी देश भारत और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ बोर्ड के रिश्ते आने वाले समय में बेहतर होंगे. राजनीतिक तनाव के चलते जुलाई 2025 में भारत का बांग्लादेश दौरा टाल दिया गया था.

भारत को अगस्त 2025 में बांग्लादेश में वनडे और टी20 सीरीज खेलनी थी, लेकिन इसे सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इसके बाद जनवरी 2026 में, भारत की सत्ताधारी पार्टी और जनता के विरोध के बाद, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 में मुस्तफिजुर रहमान के खेलने पर रोक लगा दी थी. यह विवाद एक हिंदू व्यक्ति की कथित धर्मनिंदा के आरोप में हुई मॉब लिंचिंग के बाद सामने आया था. इसके बाद बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी गई थी,वहीं, BCB ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था. उस समय यह भी माना जा रहा था कि भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द हो सकता है, लेकिन हालात धीरे-धीरे सामान्य होते गए मार्च में खबर आई कि BCB को उम्मीद है कि भारत 1 से 13 सितंबर के बीच 6 मैचों की सीरीज खेलने बांग्लादेश जाएगा

क्या IND vs BAN सीरीज होगी?

तमीम इक़बाल, जिन्हें पिछली BCB कमेटी के एक सदस्य द्वारा ‘भारतीय एजेंट’ तक कहा गया था, ने अप्रैल में अध्यक्ष पद संभाला और अब उन्हें भरोसा है कि BCCI के साथ रिश्ते जल्द सुधरेंगे. पूर्व ओपनर का मानना है कि वह इस मुद्दे का हल निकाल लेंगे, क्योंकि उनकी मौजूदा BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास के साथ अच्छी दोस्ती है और वह बांग्लादेश में भारतीय खिलाड़ियों की सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाते हैं तमीम ने कहा, “टी20 वर्ल्ड कप के मुद्दे पर सबसे पहले मैंने ही अपनी बात रखी थी. जिस तरह से पिछली BCB प्रशासन ने इस मामले को संभाला, वह सही नहीं था ICC ने नरमी दिखाई थी और समाधान की गुंजाइश थी, हमें उसे तलाशना चाहिए था.

वर्ल्ड कप ना खेलना गलत था

तमीम ने आगे कहा कि  1996-97 का दौर याद है, जब हमने केन्या के खिलाफ ICC ट्रॉफी जीतकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था उस जीत का जश्न सड़कों पर मनाया गया, लोगों में क्रिकेट के लिए जुनून बढ़ा. हर कोई मिन्हाजुल आबेदीन नान्नू, खालिद मशूद और अकरम खान जैसा बनना चाहता था लेकिन हमने बिना बातचीत के एक वर्ल्ड कप का मौका गंवा दिया उस टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे होंगे जिन्हें फिर कभी वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिलेगा, और यह बात मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आई.

बीसीसीआई से रिश्ते बेहतर 

जहां तक BCCI का सवाल है, मैंने मिथुन मनहास के साथ काफी क्रिकेट खेली है IPL में हम एक ही टीम का हिस्सा रहे हैं और वह कई बार ढाका लीग खेलने बांग्लादेश आए हैं. हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं इस भूमिका में अभी तक उनसे औपचारिक बातचीत नहीं हुई है, लेकिन मैं उन्हें अच्छे से जानता हूं. फिलहाल देश की सुरक्षा व्यवस्था बेहतरीन है. भारतीय टीम के लिए कभी कोई खतरा नहीं रहा. जब भारत यहां आता है, तो पूरा स्टेडियम भर जाता है लोग इस मुकाबले को बेहद पसंद करते हैं. मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं लगता कि अब BCB और BCCI के बीच कोई बड़ा मुद्दा बचा है यहां एक सीरीज खेलना रिश्तों को आगे बढ़ाने का शानदार तरीका होगा.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article