Last Updated:
सहारनपुर, जिसे मैंगो बेल्ट कहा जाता है, में आम का सीजन शुरू होते ही बाजारों में कई वैरायटी देखने को मिलती हैं. इन्हीं में खास है ‘मल्लिका’ आम, जिसे फलों की रानी कहा जाता है. यह दशहरी और नीलम आम की प्रजातियों को मिलाकर वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई एक खास वैरायटी है. अपनी बेहतरीन सुगंध, मिठास और आकर्षक रूप के कारण यह आम बेहद लोकप्रिय है और अन्य आमों की तुलना में अधिक दाम पर बिकता है. सहारनपुर के कुछ किसान इसकी खेती करते हैं और यह विदेशों तक भी निर्यात किया जाता है.
सहारनपुर. आम का सीजन शुरू हो चुका है और आम के सीजन में आपको मार्केट में विभिन्न तरह के आम की वैरायटी खाने को मिल जाएंगी. आम के सीजन में सबसे ज्यादा लोग आम का ही सेवन करते हैं, इसलिए आम को फलों का राजा कहा जाता है जो की बहुत कम समय के लिए आता है लेकिन हर किसी को पसंद होता है. सहारनपुर जनपद जिसको मैंगो बेल्ट के नाम से जाना जाता है यहां के किसान मैंगो की सेकंड प्रकार की वैरायटी लगते हैं. यहां का आम भारत देश से नहीं बल्कि विदेशों तक मिठास छोड़ता है. लेकिन आज हम जिस आम की बात करने जा रहे हैं, वह बेहद ही खास है क्योंकि आपने अक्सर सुना होगा फलों का राजा आम होता है, लेकिन क्या आपको पता है इस आम की एक वैरायटी फलों की रानी भी होती है जिसका नाम है ‘मल्लिका’ जिसको वैज्ञानिकों के द्वारा आम की दो वैरायटी से मिलाकर तैयार किया गया है. ये दिखने में खूबसूरत खाने में बेहद स्वादिष्ट और खुशबू में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. इसकी यह सभी खूबी इसको बेहद खास बनाती है और इसीलिए इस आम का नाम ‘मल्लिका’ रखा गया है, जिसको फलों की रानी के नाम से भी जाना जाता है. यह वैरायटी बेहद ही कब मिलती है लेकिन सहारनपुर में कुछ किसान इस वैरायटी को लगाते हैं. यह अन्य आम से आकर में बड़ी होने के साथ ही 10 गुना अधिक दाम पर बिकती है जबकि यह देखने में बेहद खूबसूरत होती है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


