5.6 C
Munich

Rahul Dravid R Ashwin EPL:टीम मालिक राहुल द्रविड़ तो कप्तान बने अश्विन, क्या अन्ना को मिलेगी खुलकर फैसले लेने की आजादी?

Must read


होमखेलक्रिकेट

टीम मालिक द्रविड़ तो कप्तान बने अश्विन, क्या मिलेगी खुलकर फैसले लेने की आजादी?

Last Updated:

Rahul Dravid यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग में डबलिन गार्डियंस के मालिक बन चुके हैं और टीम .की कप्तानी रविचंद्रन अश्विन संभालेंगे. अब द्रविड़ टीम मालिक के तौर पर सीमित, लेकिन सहयोगी भूमिका निभाना चाहते हैं. डबलिन गार्डियंस से करार के बाद द्रविड़ का मानना है कि इस दिग्गज ऑफ-स्पिनर को खुलकर काम करने का मौका दिया जाना चाहिए.

Zoom

राहुल द्रविड़ और अश्विन की दिखेगी जुगलबंदी

नई दिल्ली: भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक रहे राहुल द्रविड़ प्लेयर और सफल कोच के बाद अब टीम मालिक की भूमिका में नजर आने वाले हैं. यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग में डबलिन गार्डियंस के ओनर बने द्रविड़ टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन को फैसले लेने की पूरी छूट देंगे. जब उनसे पूछा गया कि वह किस तरह के मालिक बनना चाहेंगे, तो द्रविड़ हंस पड़े.

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोच के तौर पर अलग-अलग तरह के मालिकों के साथ काम करने का अनुभव रहा है, जिनमें से कुछ मालिक बेहद जुनूनी रहे, जबकि कुछ दूर रहकर केवल निगरानी करने पर ध्यान देते हैं. उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा:

यह तो समय आने पर ही पता चलेगा. यह मेरे लिए पहला अनुभव होगा, इसलिए मैं खुद भी देखना चाहता हूं कि मैं इस भूमिका में कैसा रहूंगा. ईमानदारी से कहूं तो मेरी योजना क्रिकेट से जुड़े रोजमर्रा के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रहने की है. मेरा मकसद ऐसी मजबूत टीम तैयार करना होगा, जो अपने स्तर पर काम कर सके. आप मुझे डगआउट में लगातार नहीं देखेंगे. मैं हर अभ्यास सत्र या हर मैच में मौजूद रहने वाला व्यक्ति भी नहीं हूं.

अश्विन हमारे साथ हम खुशकिस्मत- द्रविड़
उन्होंने कहा, ‘हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे साथ अश्विन जैसे कप्तान और मार्गदर्शक जुड़े हैं. हम उनके आसपास ऐसी टीम बनाएंगे, जिससे वह अपनी सोच के मुताबिक टीम का नेतृत्व कर सकें. फ्रेंचाइजी मालिक उनके लिए नया क्षेत्र है और द्रविड़ मानते हैं कि उन्हें अभी काफी कुछ सीखना है.

मैदान के अंदर-बाहर दोनों जगह मेरा काम
भारत के इस पूर्व मुख्य कोच ने कहा, ‘मेरा काम मैदान के अंदर और बाहर, दोनों स्तरों पर मजबूत ढांचा तैयार करना होगा. फ्रेंचाइजी संचालन में काफी काम करना पड़ता है और फिलहाल मेरी प्राथमिकता वही रहेगी. क्रिकेट से जुड़े फैसले अश्विन और सहयोगी स्टाफ संभालेंगे. यह मेरे लिए नया अनुभव है और इसे लेकर मैं उत्साहित हूं, लेकिन मुझे पता है कि मुझे बहुत कुछ सीखना और आगे बढ़ना है. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे कुछ नया करने और एक अलग क्षेत्र में सीखने का मौका मिला है.’

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article