5.6 C
Munich

मुझे पैसे दिए…विदेशी महिला के खुलासे से हड़कंप, विराट कोहली का नाम खराब करने की घिनौनी साजिश

Must read


Last Updated:

र्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की जिंदगी विराट कोहली की वजह से रातों रात बदल गई. दरअसर उन्होंने कुछ दिन पहले एक लिजलैज की फोटो लाइक की थी जिसे बाद में अनलाइक कर दिया. इस घटना के बाद उनको काफी ऑफर आए थे. इसमें कुछ ने विराट के लिए नकारात्मक बातें करने के लिए पैसे देने की भी पेशकश की थी.

Zoom

विराट कोहली का नाम खराब करने के लिए लिजलैज को मिला था पैसों का ऑफर

नई दिल्ली. जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की जिंदगी विराट कोहली द्वारा कथित तौर पर उनकी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर लाइक करने के बाद बदल गई. यह पल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया था. लिजलैज ने बताया कि अचानक मिली इस पॉपुलैरिटी से उन्हें कई मौके मिले. जिनमें ब्रांड प्रमोशन और रियलिटी शो के ऑफर भी शामिल हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों ने उनसे संपर्क कर पैसे के बदले कोहली के खिलाफ निगेटिव बातें फैलाने को कहा.

लिजलैज ने फिल्मीमंत्रा से बातचीत में कहा, “कुछ लोग चाहते थे कि मैं उनके खिलाफ कुछ कहूं और वो बातें बोलूं जो उन्होंने कभी की ही नहीं. मैं ऐसा क्यों करूंगी? वो मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं. मैं पैसों के लिए उनके खिलाफ क्यों बोलूंगी?”

इन्फ्लुएंसर ने माना कि रातों-रात मिली इस शोहरत से वह हैरान रह गईं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे तब पता चला जब लोगों ने मुझे कॉल करना शुरू किया. मैंने तो नोटिफिकेशन में भी नहीं देखा था. मैंने गूगल खोला तो मेरे बारे में पेज दर पेज खबरें थीं. यह सब किसी सपने जैसा है. भारत में लोग पूछ रहे थे, ‘लिजलैज कौन है?’ जर्मनी में हेडलाइंस थीं, ‘विराट कोहली कौन है?’ क्योंकि वहां क्रिकेट इतना पॉपुलर नहीं है,”

उनकी ऑनलाइन पॉपुलैरिटी के चलते उन्हें एक प्रोफेशनल मौका भी मिला. हाल ही में उन्होंने जर्मनी और ऑस्ट्रिया के बीच हुए मैच में एंकरिंग की. “मुझे यह काम बहुत पसंद आया. मैंने पोस्ट-मैच मॉडरेशन, प्लेयर इंटरव्यू और ट्रॉफी सेरेमनी की. खेल का हिस्सा बनना शानदार अनुभव था,”

लिजलैज ने आगे बताया कि उन्हें कई कोलैबोरेशन रिक्वेस्ट और आकर्षक ब्रांड प्रमोशन ऑफर मिले हैं. जिनमें ऑनलाइन कैसीनो के ऑफर भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, “मुझे बहुत ज्यादा पैसे का ऑफर मिला, लेकिन मैं अपनी वैल्यूज के खिलाफ कुछ प्रमोट नहीं करना चाहती,”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article