Last Updated:
LSG vs GT Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 19वां मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. इस मैच के लिए थोड़ी में देर में टॉस …और पढ़ें
लखनऊ बनाम गुजरात मैच लाइव स्कोर
LSG vs GT Live Cricket Score: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. गुजरात और लखनऊ दोनों ही टीमें अपने आखिरी मैच में जीत के बाद इस मैच में खेलने मैदान पर उतरी है. ऐसे में देखना ये होगा कौन सी टीम अपने अभियान को बरकरार रख पाती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-
लखनऊ- मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
गुजरात-शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.
LSG vs GT Live Cricket Score: आईपीएल 2026 का 19वां मैच लखनऊ और गुजरात के बीच
आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उतर रही है. लखनऊ और गुजरात दोनों ही जीत की राह पर लौट चुकी है. ऐसे में इस मैच में भी दोनों की कोशिश होगी कि वह अपने इस लय को बरकरार रखे.


