Last Updated:
MI vs RCB Live Cricket Score and updates: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंलर्स बेंगलुरु टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने सामने हैं. दोनों टीेमें 3-3 मुकाबले खेल चुकी हैं. मुंबई को एक में जीत मिली है जबकि आरसी…और पढ़ें
एमआई वर्सेस आरसीबी लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट.
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में आमने सामने हैं. मुंबई इंडियंस और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बीच होने वाली इस भिड़ंत का मुख्य आकर्षण रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच की प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विता होगी. क्रिकेट जगत के ये दोनों दिग्गज अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर होने के बावजूद शानदार फॉर्म में हैं और अपनी-अपनी टीमों की सफलता के लिए आज भी सबसे मजबूत स्तंभ बने हुए हैं. प्रशंसकों के लिए यह मैच केवल दो टीमों की लड़ाई नहीं, बल्कि खेल के दो सबसे बड़े नायकों का आमना-सामना है.
दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हारने के बाद वापसी की तलाश में मैदान पर उतरी हैं. मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला विशेष रूप से अहम है, क्योंकि अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए वे इस सीजन की मिश्रित शुरुआत के बाद फिर से जीत की लय हासिल करना चाहेंगे. वहीं, बेंगलुरु की टीम अपनी साख बचाने और जीत की पटरी पर लौटने के लिए पूरी जान लगाएगी. हार के गम को भुलाकर खुद को साबित करने की यह जद्दोजहद वानखेड़े की पिच पर आज एक रोमांचक और कड़ा संघर्ष पैदा करने वाली है.
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिनमें पलड़ा मुंबई का भारी है. आंकड़ों की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने 19 मैचों में जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाए रखा है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 15 मुकाबलों में विजयी रही है. हेड-टू-हेड का यह अंतर बताता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा होता है, लेकिन वानखेड़े जैसे मैदानों पर मुंबई का रिकॉर्ड उन्हें बेंगलुरु पर थोड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त जरूर दिलाता है.
MI vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित XI: विराट कोहली, फिल साल्ट/जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड.
MI vs RCB Live Score: इन 11 खिलाड़ियों को उतार सकती है मुंबई इंडियंस
MI vs RCB Live Score And Updates: मुंबई इंडियंस इन 11 खिलाड़ियों के साथ आरसीबी के खिलाफ मैदान में उतर सकती है. रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
MI vs RCB Live Score: मुंबई-आरसीबी मैच में कैसा रहेगा पिच का मिजाज
MI vs RCB Live Score And Updates: आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम की पिच रनों की बारिश का संकेत दे रही है. यहां की लाल मिट्टी वाली सतह अपनी सटीक उछाल और गति के लिए जानी जाती है, जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग के समान मानी जाती है. वानखेड़े की पिच पर गेंद बल्ले पर इतनी अच्छी तरह आती है कि खिलाड़ी शुरुआत से ही अपने शॉट्स खुलकर खेल सकते हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज के मैच में दोनों ही टीमों के धुरंधर बल्लेबाज इस बल्लेबाजी-अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाएंगे और दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा.
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका वेलकम है. आईपीएल के डबल हेडर मैच में आज दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है. यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.


