17 C
Munich

Khaleel Ahmed IPL: खलील अहमद आईपीएल से बाहर, इन तीन प्लेयर्स को रिप्लेसमेंट बना सकता है CSK

Must read


होमखेलक्रिकेट

खलील अहमद आईपीएल से बाहर, इन तीन प्लेयर्स को रिप्लेसमेंट बना सकता है CSK

Last Updated:

Khaleel Ahmed IPL 2026: बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज खलील अहमद कूल्हे में चोट के चलते आईपीएल 2026 में आगे नहीं खेल पाएंगे. ये खबर चेन्नई सुपरकिंग्स और उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है. अब टीम खलील के रिप्लेसमेंट पर फोकस करना चाहेगी. मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष जैसे घरेलू प्लेयर्स की किस्मत खुल सकती है.

Zoom

खलील अहमद आईपीएल से बाहर

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज खलील अहमद कूल्हे में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गए हैं. खलील अबतक खेले गए सभी पांच मैच की प्लेइंग इलेवन में टीम का हिस्सा थे. खलील ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी. वह अपना स्पैल तक पूरा नहीं कर पाए थे और बीच ओवर में ही मैदान से बाहर जाना पड़ा था.

खलील अहमद का आईपीएल से बाहर जाना चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल अभियान के लिए करार झटका है. उन्होंने अब तक सीएसके की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था और उसके गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य सदस्य थे. आईपीएल के एक सूत्र ने बताया:

यह ग्रेड दो की चोट है और इसे ठीक होने में कम से कम 10-12 सप्ताह का समय लगेगा.

इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं. भारत की तरफ से उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2024 में खेला था.

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मैच में केकेआर को हराया था.

वो तीन प्लेयर्स जो खलील अहमद को रिप्लेस कर सकते हैं

  1. मुकेश चौधरी
    चेन्नई सुपरकिंग्स के एक्स प्लेयर मुकेश चौधरी ने आईपीएल 2022 में 13 मैच खेलते हुए 16 विकेट लिए थे. वह खलील अहमद के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. 2022 के सीजन में वह चेन्नई के सबसे सफलत गेंदबाज थे. मगर पिछले तीन साल में सिर्फ तीन ही मैच खेल पाए. अगर किस्मत साथ रही तो नई गेंद से विकेट लेने में माहिर मुकेश को सीएसके खलील का रिप्लेसमेंट बना सकती है.
  2. रामकृष्ण घोष
    डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे उभरते नामों में से एक रामकृष्ण गुहा लगातार 140+kph की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं. साथ ही साथ लोअर ऑर्डर में बल्ला चलाना भी जानते हैं. इसके बावजूद रामकृष्ण सिर्फ नौ टी-20 मैच ही खेल पाए, जिसमें उन्होंने निराश करते हुए दो विकेट झटके. 28 वर्षीय पेसर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सात मैच में 17 विकेट लिए थे. हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 7/42 का जादुई स्पैल भला कौन भूल सकता है!
  3. जाकरी फाउल्क्स
    सीएसके की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ी हैं. अकील हुसैन भी अब तक खेले गए दो मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नजर आ रहे हैं. 23 साल की उम्र में ही वह 68 टी-20 मैच खेल चुके हैं और 77 विकेट ले चुके हैं. इस कीवी गेंदबाज ने 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं और 22 विकेट लिए हैं. इसके अलावा वह न्यूजीलैंड के लिए नौ वनडे और चार टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article