Last Updated:
महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अखिलेश यादव मेरे मित्र हैं. कभी-कभी वह हमारी मदद कर देते हैं. वहीं धर्मेंद्र यादव के बयान पर भी पीएम मोदी ने टिप्पणी की है.
पीएम मोदी के बयान पर हंसते हुए नजर आए अखिलेश यादव.
लखनऊः महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान हंसी-मजाक का सिलसिला देखने को मिला. बिल पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अखिलेश जी मेरे मित्र हैं, कभी-कभी मदद कर देते हैं. पीएम मोदी के इस बयान पर अखिलेश यादव हाथ जोड़ते हुए मुस्कुराते रहे. वहीं सांसद धर्मेंद्र यादव के बयान पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिप्पणी की. पीएम मोदी ने कहा कि धर्मेंद्र जी आपने सही किया मेरी पहचान करा दी. मै अति पिछड़े वर्ग से आता हूं. हमारे लिए संविधान ही सबसे ऊपर है. ये संविधान ही है जिसकी वजह से इतना बड़ा पद मुझे मिला है.
लोकसभा में क्या बोले थे धर्मेंद्र यादव
बता दें कि लोसभा में चर्चा के दौरान धर्मेंद्र यादव ने तीनों बिलों का खिलाफ करते हुए सीधे तौर पर संविधान की भावना के खिलाफ बताया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि संसद को संविधान की रक्षा का अधिकार दिया गया है. लेकिन मौजूदा बिलों के जरिए संविधान को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की जा रही है. वहीं महिला आरक्षण बिल को लेकर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महिला बिल की चाशनी के नाम पर सरकार व्यापक बदलाव लाने की कोशिश कर रही है, जिसका असर पूरे देश पर पड़ेगा. उन्होंने कश्मीर और असम के उदाहरण देते हुए संकेत दिया कि केंद्र सरकार पहले भी संवैधानिक प्रावधानों में बड़े बदलाव कर चुकी है और यह बिल उसी दिशा में एक और कदम हो सकता है.
महिला आरक्षण बिल पर क्या बोले पीएम मोदी
महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाएं कभी भी कहीं पीछे नहीं रहीं, और हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए. आज महिलाएं पीछे नहीं हैं, न ही पिछड़ रही हैं. हमारी माताओं और बहनों ने अमूल्य योगदान दिया है. हमारी बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं, हमें बहुत गर्व है. हम उन्हें इस योगदान से कैसे रोक सकते हैं? आप देश की बहनों पर भरोसा करो उनको एक बार आने दो करेंगे वो निर्णय एक बार आने तो दो. जिन लोगों को राजनीति की बू आ रही है वो खुद के पहनावे को देख लें. उनका भी इसमें ही फायदा है. इसको राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


