Last Updated:
GT vs LSG Mohammed Shami 20 runs turning point: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में लखनऊ की टीम ने गुजरात टाइटंस को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी साधारण रही. यही कारण है कि मोहम्मद शमी के ओवर में बने रन लखनऊ के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो गया.
गुजरात के खिलाफ मैच में शमी रहे महंगे
नई दिल्ली: लगातार दो मैचों में जीत के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम लय से भटक गई. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में लखनऊ को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से हार मिली. इस मुकाबले में लखनऊ की टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में कमजोर नजर आई. खास तौर पर टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी महंगे रहे. यही कारण है कि उनका एक ओवर लखनऊ के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हो गया.
शमी ने गुजरात के खिलाफ मैच में अपने चार ओवर के स्पेल में 36 रन खर्च कर डाले और उन्हें सिर्फ एक सफलता मिली. इस दौरान उन्होंने पारी के 5वें ओवर में तो 20 रन लुटा दिए. उनके इस ओवर में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया. 20 रन के इसी ओवर के बाद मैच लखनऊ से दूर होता चला गया. क्योंकि, उससे पहले गिल और साई सदर्शन को रन बनाने में कठिनाई हो रही थी, लेकिन 5वें ओवर में गुजरात ने बाजी को पलट दिया.
164 रन ही बना पाई थी लखनऊ सुपरजायंट्स
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत बहुत ही खराब रही. ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श कुछ आकर्षक शॉट लगाने के बाद जल्दी आउट हो गए. हालांकि, एडेन मार्करम ने जरूर कुछ समय के लिए पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन ही बना पाई.
इसके जवाब में गुजरात के लिए गिल और साई सुदर्शन ने सधी शुरुआत की. हालांकि, सुदर्शन जल्दी आउट हो गए, लेकिन उसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ मिलकर गुजरात की जीत को सुनिश्चित कर दिया. शुभमन गिल 40 गेंद में 56 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इसके अलावा बटलर ने 60 रन बनाए, जिससे गुजरात ने सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल की.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


