12.4 C
Munich

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज गुस्से पर रखें कंट्रोल, बिजनेस में होगा फायदा! ये एक उपाय और समस्याओं से छुटकारा

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: ज्योतिषाचार्य में हर राशि वालों की गणना पहले से की जाती है. वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 27 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि सोमवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहतरीन होने वाला है. आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. आज आप अपने गुस्से पर भी थोड़ा कंट्रोल जरूर रखें, वरना इससे आपके बनने वाले काम भी बिगड़ सकते हैं. यदि आप स्टूडेंट्स हैं, तो आज आपको अपने करियर को लेकर सचेत रहने की भी जरूरत है.

बिजनेस में पूरे होंगे रुके काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज सरकारी दफ्तर में उनका रुका हुआ काम पूरा होगा. आज आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिसको लेकर आप लंबे समय से प्लानिंग कर रहे हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज ऑफिस में उन्हें अपना फोकस काम पर रखना होगा. आज आपको बॉस की फटकार भी लग सकती है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोने-चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलेगा.

लाइफ पार्टनर के रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज उनके पार्टनर से चले आ रहे अनबन समाप्त होंगे. आज आप अपने पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें और उसकी बातों को गंभीरता से समझें. आज आप उनके साथ कहीं डिनर पर भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है, वरना इसका असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा.

शिवलिंग पर चढ़ाएं दही और जल
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शिवलिंग का अभिषेक करें. आज आप गंगा जल और दही से यदि शिवलिंग का अभिषेक करेंगे, तो इससे आपकी विवाह संबंधित बाधाएं दूर होनी शुरू हो जाएंगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article