11.9 C
Munich

अंबेडकर जयंती पर अखिलेश यादव का अनोखा अंदाज, गले में नीला गमछा, गाड़ी रोककर आम लोगों की तरह खाया भंडारा

Must read


Last Updated:

Lucknow News: अंबेडकर जयंती के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सड़क पर चल रहे भंडारे का लुत्फ उठाया. इस दौरान उनके गले में पड़े नीले गमछे ने लोगों को काफी प्रभावित किया. सपा विधायक का इस तरह अचानक गाड़ी रुकवाकर आम जनता की तरह सब्जी-पूड़ी खाना लोगों को काफी रास आया.

Zoom

अखिलेश यादव ने सड़क पर चल रहा भंडारा खाया

लखनऊ: अंबेडकर जयंती के दिन मंगलवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए. इसके बाद वह बैसाखी मनाने सदर गुरुद्वारा गए. इस दौरान रास्ते में अंबेडकर जयंती पर भंडारा चल रहा था. भंडारा चलता देख अखिलेश यादव ने अपनी गाड़ी रुकवाई और भंडारे का भोजन खाया. इस दौरान उनके गले में पड़े नीले गमछे ने लोगों को काफी प्रभावित किया.

सपा विधायक का इस तरह अचानक गाड़ी रुकवाकर आम जनता की तरह सब्जी-पूड़ी खाना लोगों को काफी रास आया. सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अंबेडकर जयंती पर अपना संदेश दिया. उन्होंने लिखा, ‘आदरणीय बाबा साहेब को विनम्र नमन अर्पित करते हुए, विश्वभर में फैले उनके सभी अनुयायियों को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.’

‘पीडीए नामक एक नए समुदाय का जन्म’
सपा प्रमुख ने आगे लिखा, ‘बाबासाहेब के सिद्धांतों, लोहिया जी के मूल्यों और नेताजी के संघर्षों से प्रेरित होकर ‘पीडीए’ नामक एक नए समुदाय का जन्म हुआ है, जो एक समावेशी और समतावादी संस्था के रूप में भावनात्मक, वैचारिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है. ‘पीडीए’ हमारे देश के वर्तमान इतिहास में सकारात्मक सोच की एक नई क्रांति का नाम है, जिसका उद्देश्य संघर्ष पर नहीं, बल्कि आपसी समन्वय, सद्भाव, सहानुभूति और सहयोग पर आधारित ‘सामाजिक न्याय के शासन’ को स्थापित करना है.’

‘संवैधानिक और समाजवादी मूल्यों की सच्ची उपलब्धि’
उन्होंने लिखा, ‘सदियों के कष्ट, दुख और अपमान सहने वाला ‘पीडीए’ समाज-समुदाय भविष्य में फिर कभी उस उत्पीड़न के दौर से न गुजरे. एक व्यक्ति गरिमापूर्ण जीवन जी सके, सम्मान के साथ और बिना किसी भेदभाव के समान अवसरों के वातावरण में, कभी भी शोषित या वंचित महसूस न करे. यही हमारे संवैधानिक और समाजवादी मूल्यों की सच्ची उपलब्धि होगी और बाबासाहेब, लोहिया जी और नेताजी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी.’

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article