3.3 C
Munich

‘अगर तुम ऐसा नहीं करोगे तो मैं नाराज हो जाऊंगा…गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने प्रफुल्ल और साकिब को डेब्यू से पहले दी थी चेतावनी

Must read


होमखेलक्रिकेट

गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने प्रफुल्ल और साकिब को डेब्यू से पहले दी थी चेतावनी

Last Updated:

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने वाले प्रफुल हिंजे और साकिब हुसैन ने घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया. टीम के गेंदबाजी कोच वरुण अरोन ने बताया कि मैच से पहले दोनों को डेब्यू का मजा उठाने कहा गया था. ये दिन सिर्फ एक बार आता है. वरुण ने कहा था, अगर ऐसा नहीं किया तो मैं नाराज हो जाउंगा

Zoom

SRH के गेंदबाजी कोच ने बताया डे्ब्यू से पहले प्रफुल्ल और साकिब से क्या कहा था

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार 13 अप्रैल का दिन दो नए खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गया. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदरबाद के बीच मुकाबले में जो हुआ वो हैरान करने वाला था. धमाकेदार फॉर्म में चल रही राजस्थान की टीम के बल्लेबाजों को दो नए खिलाड़ी प्रफुल हिंजे और साकिब हुसैन ने मिलकर पस्त कर दिया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद को राजस्थान के खिलाफ 57 रन की शानदार जीत मिली. इसमें दोनों ही गेंदबाजों की अहम भूमिका रही. प्रफुल्ल और साकिब की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने चार-चार विकेट झटके.

प्रफुल्ल ने राजस्थान की 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने के पहले ही ओवर में कहर बरपा दिया. IPL इतिहास में पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. उनका चौथा विकेट अगले ओवर में आया, जब उन्होंने कप्तान रियान पराग को आउट किया. वहीं साकिब ने पावरप्ले में यशस्वी जायसवाल को आउट किया और फिर निचले क्रम में विकेट लेकर जीत पक्की कर दी. दोनों ने मिलकर कुल 8 विकेट 58 रन देकर लिए.

हुसैन और हिंगे ने राजस्थान को हिला डाला

हैदराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए SRH के गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने दोनों गेंदबाजों को मैच से पहले क्या रहा था इसके बारे में खुलासा किया. वरुण ने कहा, “मेरा उनके लिए बस यही प्लान था कि खेल का मजा लें. किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू सिर्फ एक बार होता है. जहां से वे आए हैं, आज जो उन्होंने किया है, बहुत बड़ा है. बस इसका मजा लेना चाहिए. मेरी एक ही गुजारिश थी कि अगर मैंने देखा कि वे इसका आनंद नहीं ले रहे हैं, तो मैं बहुत नाराज हो जाता. उन्होंने सच में इसका मजा लिया.”

साकिब हुसैन ने आईपीएल डेब्यू पर झटके चार विकेट

आरोन ने यह भी बताया कि उनकी सिफारिश पर SRH मैनेजमेंट ने पिछले दिसंबर की नीलामी में दोनों गेंदबाजों को 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया. उन्होंने आगे कहा, “मैंने इन गेंदबाजों को पहले देखा था. उनके नाम मैनेजमेंट, डैन (डैनियल वेटोरी) और बाकी कोचों को दिए थे. आखिर में नीलामी में सभी की सहमति जरूरी होती है, इसलिए मैं इसका श्रेय नहीं लूंगा. यह टीम का श्रेय है कि हमने इन लड़कों पर भरोसा किया. और उन्हें चुना. मैंने अलग-अलग टूर्नामेंट और नेट्स में जो देखा था, उससे मुझे हमेशा पता था कि इनमें एक्स-फैक्टर है,”

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article