18.1 C
Munich

अजेय पंजाब को रोकना मुश्किल… दबाव में LSG टीम, कैप्टन ऋषभ पंत के खेलने पर संशय

Must read


मुल्लांपुर.  आईपीएल में पंजाब किंग्स रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी जीत की लय बनाए रखने के लिए मजबूत बल्लेबाजी पर भरोसा करेगी. लखनऊ की टीम कप्तान ऋषभ पंत की चोट को लेकर भी चिंतित है. पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक एकमात्र अजेय टीम रही है, जिसने पांच में से चार मैच जीते हैं. कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम का नेट रन रेट +1.067 है, जो उनकी दमदार बल्लेबाजी और लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता दिखाता है. पंजाब ने 2025 सीजन से अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए पिछले 11 में से 9 मैच जीते हैं. मुंबई के खिलाफ हाल की जीत में भी यह साफ दिखा.

मेजबान टीम की इस रफ्तार को रोकने के लिए एलएसजी को शानदार प्रदर्शन करना होगा. अंक तालिका में सातवें नंबर पर मौजूद एलएसजी लगातार दो हार के बाद दबाव में है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में कप्तान पंत की कोहनी में चोट लगने से टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पंत सिर्फ तीन गेंद खेलने के बाद दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. वह बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन उनकी कोहनी पर पट्टी थी. ऐसे में रविवार के मैच में उनकी उपलब्धता अभी तय नहीं है.

पंजाब और सुपरजॉइंट्स के बीच रविवार को मुकाबला खेला जाएगा.

आरसीबी के खिलाफ मुकाबला एकतरफा रहा. मुकुल चौधरी और आयुष बदोनी के संघर्ष के बावजूद एलएसजी की टीम सिर्फ 146 रन ही बना सकी थी. लखनऊ की बल्लेबाजी अब तक लय में नहीं दिखी है और टीम इस सीजन में अभी तक 200 रन नहीं बना पाई है. वहीं पंजाब ने दो बार 200 का आंकड़ा पार किया है और मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाकर जीत की ओर बढ़ रही थी. पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह (211 रन) शानदार फॉर्म में हैं.

वह और कप्तान श्रेयस अय्यर (203 रन) क्रमशः 172.95 और 187.96 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं. दोनों ने मुंबई के खिलाफ जीत में अहम साझेदारी की थी. प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने भी टीम की बल्लेबाजी को मजबूत किया है. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ 22 रन देकर तीन विकेट लेकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए. प्रिंस यादव एलएसजी के लिए नौ विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. उनके बाद आवेश खान (पांच विकेट) और मोहम्मद शमी (चार विकेट) हैं.

शमी पिछले मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार के सामने कमजोर दिखे. दिग्वेश राठी भी पिछले मैच में महंगे साबित हुए, जहां जितेश शर्मा और टिम डेविड ने उनके खिलाफ तेजी से रन बनाए. बल्लेबाजी में मुकुल चौधरी (127 रन), एडेन मार्करम (120 रन), मिचेल मार्श (115 रन) और आयुष बदोनी (113 रन) ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन टीम को वापसी के लिए ज्यादा आक्रामक खेलना होगा. टीम को मार्श, मार्करम और अब तक बड़ी पारी नहीं खेलने वाले निकोलस पूरन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के लिए टीम के बल्लेबाजों को बेहतरीन खेल दिखाना होगा.

टीमें:

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर.

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article