Last Updated:
महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर अपर्णा यादव ने कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी का झंडा जला दिया. उन्होंने इसका वीडियो शेयर करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैं इन विधर्मियों को बताने आया हूं.
अपर्णा यादव ने सपा-कांग्रेस का जलाया झंडा.
लखनऊः महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टियों सपा और कांग्रेस का बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने झंडा जलाकर विरोध किया. अपर्णा यादव ने विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आज इस अंधेरी रात में मैं इन दुर्योधन और दुश्शासन रूपी राजनैतिक पार्टियों का झंडा जला कर सम्पूर्ण भारतीय नारी शक्ति की अस्मिता की ज्योति जलाने आयी हूं. एक नारी होकर अगर आज मैं चुप रह जाती तो मेरी अंतरात्मा मुझे कभी माफ नहीं करती. इस प्रदर्शन के माध्यम से आज मैं इन विधर्मियों को बताने आयी हूं कि भारतीय नारी के अधिकारों का विरोध इनको इनके सम्पूर्ण नाश से चुकाना होगा. देश की मात्र शक्ति और सारा देश इन कलयुगी दुश्शासनों को कभी माफ नहीं करेगा. जिस देश के बेटे कारगिल की बर्फीली चोटियों पर दुर्गा माता की जय बोल कर मौत से भी लड़ जाते हैं, वो देश इन महिला विरोधी ताकतों का सर कुचल कर रहेगा.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


