10.1 C
Munich

अपहरण और डकैती सबसे कम, महिला अपराध के दोषियों को सजा दिलाने में सबसे आगे, NCRB की रिपोर्ट में छाया UP

Must read


Last Updated:

UP News : यूपी में अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 28.5% कम पाई गई है. NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में प्रति लाख आबादी पर औसतन 252.3 संज्ञेय अपराध दर्ज हुए, जबकि उत्तर प्रदेश में ये आंकड़ा 180.2 रहा, जो राष्ट्रीय औसत से 28.5 फीसदी कम है. हत्या के मामलों में देश में यूपी का 29वां स्थान है. हत्या के प्रयास के मामलों में यूपी 26वें स्थान पर है. फिरौती के लिए अपहरण के मामले में यूपी पूरे देश में सबसे नीचे 36वें में नंबर पर है. यूपी में महिला अपराध के दोषियों को सजा दिलाने की दर 76.6 फीसदी है, जो देश में सबसे ज्यादा है.

Zoom

योगी सरकार की अपराध के खिलाफ जीरो टॉरलेंस की गवाही NCRB के आंकड़े भी दे रहे हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की अपराध के खिलाफ जीरो टॉरलेंस की गवाही इस बार के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़े भी दे रहे हैं. NCRB ने वर्ष 2024 के अपराध के आंकड़े जारी किए हैं. यूपी में अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 28.5% कम पाई गई है. NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में प्रति लाख आबादी पर औसतन 252.3 संज्ञेय अपराध दर्ज हुए, जबकि उत्तर प्रदेश में ये आंकड़ा 180.2 रहा, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 28.5 फीसदी कम है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 करोड़ से अधिक आबादी वाले यूपी में कुल 4,30,552 संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए. इनमें 2,21,615 मामले भारतीय दंड संहिता (IPC) और 2,08,937 मामले भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज हुए.

लूट में 28वां स्थान
फिरौती के लिए अपहरण और डकैती के मामलों में यूपी देश में सबसे नीचे है. महिला अपराध के मामलों में दोषियों को सजा दिलाने में यूपी देश में सबसे ऊपर. कुल अपराधों में यूपी का देश में 18वां स्थान है, जबकि देश की 17 फीसदी जनसंख्या यूपी में निवास करती है. हत्या के मामलों में देश में यूपी का 29वां स्थान है. हत्या के प्रयास के मामलों में यूपी 26वें स्थान पर है. फिरौती के लिए अपहरण के मामले में यूपी पूरे देश में सबसे नीचे 36वें में नंबर पर है. दुष्कर्म के मामलों में यूपी देश में 24वें स्थान पर है. डकैती के मामलों में यूपी देश में सबसे नीचे यानी 36वें स्थान पर है. लूट के मामलों में यूपी देश में 28वें स्थान पर है. पॉक्सो के तहत दर्ज मामलों में यूपी का देश में स्थान 23वा स्थान है. महिलाओं के प्रति अपराधों में यूपी 17वें नंबर पर है. बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले में यूपी का देश में 27वां स्थान है. यूपी में महिला अपराध के दोषियों को सजा दिलाने की दर 76.6 फीसदी है, जो देश में सबसे ज्यादा है.

पिछली बार भी अपराध कम थे
NCRB की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रति लाख आबादी पर अपराध दर के हिसाब से यूपी देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 21वें स्थान पर रहा है. केरल में सबसे अधिक 513 अपराध प्रति लाख आबादी दर्ज किए गए, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में नई दिल्ली 1258.5 अपराध प्रति लाख आबादी के साथ शीर्ष पर रही. अन्य राज्यों की तुलना में भी यूपी की स्थिति बेहतर रही. तेलंगाना में 497.7, हरियाणा में 368.5, ओडिशा में 366.9 और मध्य प्रदेश में 321.6 अपराध प्रति लाख आबादी दर्ज किए गए.

महाराष्ट्र जिसकी आबादी उत्तर प्रदेश की लगभग आधी है, वहां अपराध दर 300 प्रति लाख रही. NCRB आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में भी उत्तर प्रदेश की अपराध दर राष्ट्रीय औसत से कम रही थी. उस वर्ष देश की औसत अपराध दर 448.3 प्रति लाख आबादी थी, जबकि यूपी में यह 335.3 दर्ज की गई थी. 2024 में उत्तर प्रदेश की चार्जशीट दाखिल करने की दर 76.7 फीसदी रही, जो राष्ट्रीय औसत 75.6 फीसदी से थोड़ा अधिक है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article