Last Updated:
Power Tiller Benefits : पावर टिलर का प्रयोग ज्यादातर ऐसे खेतों में किया जाता है, जिसमें सिर्फ हाथों से गुड़ाई की जा सकती है. ट्रैक्टर नहीं जा सकता है. एक टिलर से 2 घंटे में एक एकड़ खेत की गुड़ाई कर सकतें हैं. टिलर में रोटावेटर और कल्टीवेटर को जोड़कर गुड़ाई की जाती है. पावर टिलर बेहद कम डीजल की खपत करते हैं. चलाना काफी आसान है. पावर टिलर का प्रयोग गन्ने के खेत, अमरूद की बागवानी, आम की बागवानी में गुड़ाई के लिए किया जा सकता है.
सुल्तानपुर. देशा का कृषि के क्षेत्र तेजी से बदल रहा है. यंत्रों ने किसानों के लिए खेती को आसान बना दिया है. ऐसा ही एक यंत्र पावर टिलर है. इसका प्रयोग ज्यादातर खेतों में किया जाता है, जिसमें पेड़-पौधे काफी नजदीक होते हैं और वहां सिर्फ हाथों से गुड़ाई की जा सकती है. यानी बड़ा ट्रैक्टर नहीं जा सकता है. सुल्तानपुर के मशीन एक्सपर्ट अतुल कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि पावर टिलर का प्रयोग गन्ने के खेत, अमरूद की बागवानी, आम की बागवानी में गुड़ाई के लिए किया जा सकता है. पावर टिलर 600 ग्राम से लेकर 800 मिली प्रति घंटे के हिसाब से डीजल की खपत करते हैं. एक टिलर से 2 घंटे में एक एकड़ खेत की गुड़ाई कर सकतें हैं. टिलर में रोटावेटर और कल्टीवेटर को जोड़कर गुड़ाई की जाती है. यह पावर टिलर छोटे खेतों की गुड़ाई करने के लिए बेहतर माना जाता है.
इस तरह करता काम
अतुल बताते हैं कि पहले के समय में छोटे किसान बैल की सहायता से खेतों की जुताई किया करते थे, लेकिन अब पावर टिलर के आ जाने से बागवानी और अमरूद की खेती आसानी से की जा सकती है. टिलर बेहद कम डीजल की खपत करते हुए खेती को आसान बना सकता है. टिलर को किसान हाथ से पड़कर चलाते हैं. इसको स्टार्ट करने के लिए टिलर में एक बैटरी लगी रहती है. इसको चलाना काफी आसान है.
कितनी इसकी कीमत
अतुल बताते हैं कि टिलर 6 हॉर्स पॉवर से लेकर 10 हॉर्स पावर तक के आते हैं. इनकी कीमत 45 हजार रुपए से लेकर करीब 2 लाख 50 हजार रुपए तक रहती है. टिलर के रेट कंपनी और क्वालिटी के आधार पर होते हैं. अलग-अलग कंपनियों में अलग-अलग रेट हैं. अगर आप भी बागवानी करते हैं तो पावर टिलर जरूर खरीद लें. गुड़ाई करने में काफी मदद मिलेगी.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


