5.9 C
Munich

अब मोबाइल ऐप से खुद करें स्वगणना, यहां जानिए पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

Must read


Last Updated:

इस बार की जनगणना में नागरिकों को स्वगणना की सुविधा भी दी जा रही है। जिसमें व्यक्ति जनगणना की प्रक्रिया में खुद से भी सम्मिलित होकर भाग ले सकेंगे और घर बैठे ही मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करते हुए इस प्रक्रिया को बेहद आसानी से पूरा कर सकेंगे

आजमगढ़: केंद्र सरकार के द्वारा जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसमें घर-घर जाकर लोगों की जनगणना कराई जाएगी. पहले चरण में 16 से 25 अप्रैल तक मकान की गणना की जानी है, तो वहीं इस बार की जनगणना में नागरिकों को स्वगणना की सुविधा भी दी जा रही है जिसमें व्यक्ति जनगणना की प्रक्रिया में खुद से भी सम्मिलित होकर भाग ले सकेंगे और घर बैठे ही मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करते हुए इस प्रक्रिया को बेहद आसानी से पूरा कर सकेंगे.

मोबाइल ऐप से भी कर सकेंगे खुद की जनगणना

एडीएम वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू हो रही है. यह जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो सके. इसके साथ ही आम लोग अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही स्वगणना अभियान से भी जोड़ सकते हैं. इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय कर्मचारियों जन जन तक पहुंच कर लोगों की जानकारी एकत्रित करेंगे. स्वगणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल se.census.gv.in खोला जाएगा, जिस पर लोग पंजीकृत करते हुए अपनी जानकारी खुद ब खुद दर्ज कर सकेंगे.

7 से 21 में तक चलेगी यह प्रक्रिया

7 मई से 21 मई (15 दिन) तक सेल्फ एम्यूमरेशन का विकल्प लोगों को दिया जाएगा, जिसके तहत वे ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. इससे जहां एक तरफ लोगों को आसानी होगी वहीं इस प्रक्रिया में समय की बचत भी हो सकेगी. स्वगणना के लिए सबसे पहले पोर्टल पर (se.census.gv.in) लॉगिन करना होगा, इसके बाद अपना राज्य चुनकर कैप्चा भरते हुए लॉगइन करना है आगे रजिस्ट्रेशन का विकल्प आने पर घर के मुखिया का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. ध्यान रहे की एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही घर का पंजीकरण किया जा सकेगा.

ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन

मोबाइल नंबर के ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद अपने जिले और शहर का नाम दर्ज करें. इसके बाद मैप पर दिख रहे लाल निशान से अपने घर की सटीक लोकेशन को सेट करें और अगले चरण में पूछे गए सभी सवालों का जवाब भरें, जिसमें हाउस लिस्टिंग से जुड़े सभी 33 प्रश्नों के उत्तर भरने होंगे पूरी जानकारी भरने के बाद उसे अच्छी तरह से जांच करते हुए सबमिट करें. इस प्रक्रिया को पूरा करते हुए आप अपने स्वागतना को आसानी से कर सकेंगे.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article