Last Updated:
SRH vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बना. ईशान किशन ने इस मुकाबले के दौरान सीजन में अपने 500 रन पूरे किए. इससे पहले एसआरएच के लिए हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा भी इस सीजन में 500 रन बना चुके हैं. इससे ईशान, अभिषेक और ईशान बल्लेबाजों की ऐसी सिर्फ दूसरी तिकड़ी बन गई, जिसने आईपीएल के इस सीजन में 500+ रन बनाने की उपलब्धि हासिल की. 2025 में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने ऐसा किया था.
सनराइजर्स हैदराबाद की तिकड़ी ने रचा इतिहास.
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बना. ईशान किशन ने इस मुकाबले के दौरान सीजन में अपने 500 रन पूरे किए. इससे पहले एसआरएच के लिए हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा भी इस सीजन में 500 रन बना चुके हैं. इससे ईशान, अभिषेक और ईशान बल्लेबाजों की ऐसी सिर्फ दूसरी तिकड़ी बन गई, जिसने आईपीएल के इस सीजन में 500+ रन बनाने की उपलब्धि हासिल की. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक सीजन में टीम के तीन बल्लेबाजों ने 500 रनों का आंकड़ा पार किया.
2025 में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहली बार ये कारनामा किया था. गुजरात के कप्तान शुभमन गिल, ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन और मिडिल ऑर्डर बैटर जोस बटलर, इन तीनों ने 500 से ज्यादा रन बनाए थे. सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाम तक पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है.
अभिषेक-ईशान और क्लासेन ने मचाया धमाल
इन तीनों बल्लेबाजों ने मुकाबले में भी धमाल मचाते हुए अर्धशतक जमाए. ओपनिंग करने आए अभिषेक ने 250 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 22 गेंदों में 56 रन ठोके. उनकी पारी में चार चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं, नंबर-3 पर आकर ईशान किशन ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. ईशान ने 46 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और तीन छक्के भी थे. वहीं, क्लासेन ने 24 गेंदों में 51 रन बनाकर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी. क्लासेन ने 5 छक्के और दो चौके ठोके. उन्होंने भी 200 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इन तीनों की विस्फोटक पारियों से हैदराबाद ने 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल टोटल बनाया.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


