Last Updated:
vaibhav suryavanshi helicopter shot video: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने हेलीकॉप्टर शॉट से महफिल लूट ली. अर्शदीप सिंह की गेंद पर उन्होंने अपना बल्ला कुछ इस अंदाज में घुमाया, जो एमएस धोनी का ट्रेडमार्क शॉट है और बॉल सीधा बाउंड्री के पार पहुंची. उनके इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी ने खेला हेलीकॉप्टर शॉट.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए. वैभव ने 16 गेंद में 43 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और तीन चौके शामिल रहे. भले ही वैभव अर्धशतक नहीं बना पाए, लेकिन उनके बल्ले से निकला एक हेलीकॉप्टर शॉट सोशल मीडिया पर छा गया. अर्शदीप सिंह के ओवर में वैभव ने यह शॉट खेला, जिस पर गेंद सीधा बाउंड्री के बाहर 6 रन के लिए गई. उनके ‘तरकश’ से निकले इस नए ‘तीर’ का वीडियो वायरल हो रहा है.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


