5.3 C
Munich

अश्वनी की घातक गेंदबाजी, तिलक का शतक और जबरदस्त फील्डिंग, गुजरात पर मुंबई की जीत के 5 हीरो

Must read


Last Updated:

mumbai indians 5 Heroes of win over gujarat titans: लगातार चार हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में जबरदस्त वापसी की है. सीजन के 30वें मुकाबले में हार्दिक पंड्या की टीम ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाकर दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम ने पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है. मुंबई इंडियंस 10वें पायदान से ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गई है. आइए जानते हैं, उन मैच के उन 5 हीरो के बारे में, जिन्होंने मुंबई इस जीत में अहम भूमिका निभाई.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. मुंबई ने तिलक वर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए, जिसके बाद गेंदबाजों ने गुजरात को 100 रन पर ढेर कर टीम को जीत दिला दी. मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. मुंबई इंडियंस 44 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से नमन धीर और तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मुश्किल से निकाला.

नमन धीर 32 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला. इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की. पंड्या 15 रन बनाकर आउट हुए. 18वें ओवर से तिलक का तूफान शुरू हुआ. उन्होंने इस ओवर में 26 रन जड़ते हुए खुद को 19वें ओवर की समाप्ति तक 80 रन तक पहुंचा दिया था. इसके बाद अंतिम ओवर में 4 बाउंड्री के साथ उन्होंने अपना शतक पूरा किया. तिलक वर्मा 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे.

199 रनों को डिफेंड करते हुए जसप्रीत बुमराह ने मुंबई को दमदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को चलता कर दिया. बुमराह का यह इस आईपीएल सीजन में पहला विकेट रहा. उन्हें शुरुआती 5 मुकाबलों में कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी. आईपीएल 2026 की अपनी 115वीं गेंद पर बुमराह को पहला विकेट मिला. बुमराह ने शानदार बॉलिंग की और तीन ओवर में 15 रन ही खर्चे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अश्वनी कुमार ने शुभमन गिल का बड़ा विकेट चटकाए हुए कुल चार सफलताएं हासिल कीं, जिस वजह से गुजरात की पारी 100 रन से आगे नहीं बढ़ सकी. अश्वनी ने गुजरात की अपनी घातक बॉलिंग से गुजरात की कमर तोड़कर रख दी. उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी के दौरान 6 की इकॉनमी से सिर्फ 24 रन ही दिए. गिल के अलावा अश्वनी का शिकार राहुल तेवतिया, शाहरुख खान और राशिद खान बने.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article