6 C
Munich

असली और नकली बनारसी साड़ी की पहचान कैसे करें, जान लें ये जरूरी ट्रिक वरना खा जाएंगे धोखा

Must read


Last Updated:

Banarasi Saree: बनारस अपने जायके के साथ कई और चींजों के लिए दुनियाभर में फेमस है. इसमें बनारसी साड़ी भी शामिल है. इन खूबसूरत साड़ियों की खूबसूरती दुनियाभर में छाई हुई है.सनातन धर्म में शादी विवाह जैसे शुभ घड़ी में लोग बनारसी साड़ी का इस्तेमाल जरूर करते हैं. हर दिन बनारस के अलग अलग दुकानों से लाखों लोग इन साड़ियों को खरीदते हैं.

बाजार से खरीदी जा रही बनारसी साड़ी असली है या नकली इसको लेकर लोगों के मन में सवाल होता है, क्योंकि ये साड़ियां काफी महंगी होती हैं. आप भी इन बातों को लेकर कन्फ्यूज हैं तो महज कुछ स्टेप्स में आप अपने कन्फ्यूजन को दूर कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस कुछ ट्रिक अपनाने पड़ेंगे.

बाजार से सस्ती कीमतों पर मिलेगी साड़ी

वाराणसी के चौक,गोलघर, पक्की बाजार जैसे मार्केट में आपको बड़े शो रूम में मिलने वाली साड़ियां बाजार से करीब 20 फीसदी कम कीमतों पर मिलेंगी. कभी कभी यह मार्जिन 40 से 50 फीसदी तक भी हो सकता है. अगर आप भी बनारसी साड़ियों को खरीदना चाहते हैं, तो इन बाजारों के रूख जरूर कर सकते हैं.

हैंडलूम वाली साड़ियां असली

बनारसी साड़ी वाले धागे या उसके कपड़े को जलाने के बाद आपको बालों के जलने जैसी महक लगेगी. यदि ऐसी महक न हो तो आपकी खरीदी बनारसी साड़ी नकली है. अगर ये स्टेप आपकी बनारसी साड़ी पार करती है, तो समझिए आपने जो हजारों और लाखों रुपये की कीमत वाली साड़ी खरीदी है वो बिल्कुल असली है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बनारसी साड़ी की पहचान

दूसरे स्टेप में इस कपड़े के जले राख को आप दो उंगलियों के बीच मलना होगा. इस दौरान यदि उस राख से आपको कंकर जैसी कोई फिलिंग न हो तो आपकी साड़ी असली बनारसी साड़ी के दूसरे स्टेप्स को पार कर लेगी. हालांकि, नकली होने की स्तिथि में आपको इसका कंकड़ जैसा अहसास होने लगेगा.

जरूर अपनाएं ये टिप्स

उन्होंने बताया कि असली बनारसी साड़ी के धागे से तीन टेस्ट कर उसके असली या नकली होने की पहचान की जा सकती है. यही इन तीनों टेस्ट में आपकी खरीदी साड़ी खरी उतरे तो समझिए आपने बनारस के तंग गलियों में हथकरघे पर बनी असली बनारसी साड़ी को खरीदा है.

किफायती कीमतों पर मिलेंगी साड़ियां

बनारस में वैसे तो जगह जगह बनारसी साड़ियों की दुकाने हैं, लेकिन इसी बनारस में कुछ ऐसी मंडियां भी हैं जहां से बनारसी साड़ियों की सप्लाई देश-विदेश में होती हैं. इन बाजार से आप भी बनारसी साड़ियों को खरीद सकते हैं. यहां आपको किफायती रेट में बनारसी साड़ियां मिल जाएंगी.

तीन स्टेप्स से होगा असली नकली का पता

पहले स्टेप में आपको बनारसी साड़ी का फ्लेम टेस्ट करना होगा. इस टेस्ट के लिए आपको साड़ी के अंत के छोटे से हिस्से को काट लें, फिर उसे आग के करीब ले जाएं. ऐसे में जब तक कपड़े का टुकड़ा आग के करीब होगा वो सिर्फ तभी तक जलेगा. आग से दूर हटते ही वो बूझ जाएगा.

असली नकली साड़ी के बीच पहचान

बनारसी साड़ी से जुड़े कारोबारी हिमांशु राज पांडेय ने बताया कि जब लोग बनारसी साड़ी के नाम पर बाजार में लोगों को दूसरी साड़ियां भी बेची जाती हैं, लेकिन असली बनारसी साड़ियां  बिल्कुल अलग होती हैं. दोनो को एक साथ रखा जाए तो सहज ही लोग इसे पहचान सकेंगे. लेकिन जब असली के जगह सिर्फ नकली बनारसी साड़ी ही ग्राहकों को दिखाई जाएं तो इसके बीच फर्क करना थोड़ा मुश्किल होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article