13.9 C
Munich

‘अस्पतालों में तैयार रखें हीट स्ट्रोक वार्ड’, CM योगी का अपने अफसरों को आदेश, कहा- 21 मई तक खतरा ज्यादा

Must read


Last Updated:

UP weather alert : पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. यूपी में भी हालत बिगड़ रहे हैं. गर्मी इतनी पड़ रही है कि दोपहर में सड़के सूनी हो जाती हैं. ऊपर से गर्म हवाएं भी जान निकाल रही हैं. लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने प्रशासन से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखी जाए. सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं.

Zoom

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है. सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखी जाए. सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं.

दोपहर में न निकलें बाहर
अस्पतालों में दवाओं, बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता बनाए रखने के साथ एंबुलेंस सेवाओं को भी सक्रिय रखने को कहा गया है. सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था और बिजली आपूर्ति बाधित न होने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी और लू के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें. सीएम ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढककर रखने की अपील की है.

कितना बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग ने बताया कि 19, 20 और 21 मई को प्रदेश के कई जिलों में अति उष्ण लहर चल सकती है. तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है. इसे देखते हुए योगी सरकार ने सभी जिलों को राहत और बचाव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article