Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद शहर में भीषण गर्मी के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. न्यू मणिनगर इलाके में एसी सर्विस का काम करने वाले एक युवक के बैग में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के मुताबिक युवक ने अपना बैग बाइक पर रखा हुआ था. बैग के अंदर एसी सर्विस में इस्तेमाल होने वाली गैस की छोटी बोतल मौजूद थी, जो तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण फट गई.
गनीमत रही कि ब्लास्ट के वक्त आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


