Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का लीग चरण खत्म हो गया है. प्लेऑफ की जंग शुरू होने वाली है. लीग स्टेज में इस बार कई टीमों के खिलाड़ियों ने धूम मचाई. ऐसे में जाहिर था कि कुछ न कुछ बड़ा रिकॉर्ड बनता. ऐसा ही एक रिकॉर्ड शतकों का बना है. आईपीएल 2026 में पहली ऐसा हुआ है कि सभी टीमों से कम से एक शतक निकला है. आइए देखें पूरी लिस्ट.
टी20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा शतक जमाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. क्रिकेट का खेल अब इतना बदल गया है कि टी20 में अब शतक लगाना आम होता जा रहा है. ऐसा ही कुछ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में देखने को मिला. आईपीएल के इस सीजन में कुल 13 शतक लगे. इसमें खास बात ये है कि लीग चरण में सभी टीमों से कम से कम एक प्लेयर ने शतक जमाया है. देखें पूरी लिस्ट.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर उतरे थे. टीम के लिए बेशक ये सीजन अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन संजू ने जरूर कमाल किया. संजू आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा दो शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. संजू ने 14 लीग मैचों में 2 शतक के साथ 477 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डिकॉक को आईपीएल 2026 में सिर्फ तीन मैचों में खेलने का मौका मिला, लेकिन उसमें भी उनके नाम एक शतक दर्ज है. मुंबई की तरफ से इस सीजन क्विंटन डिकॉक के अलावा तिलक वर्मा और रायन रिकल्टन ने भी शतक लगाने का कारनामा किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

केकेआर के लिए आईपीएल 2026 में पारी की शुरुआत करने वाले फिन एलन ने भी कमाल की बल्लेबाजी की. फिन एलन केकेआर के लिए सीजन में कुल 11 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने एक शतक के साथ 349 रन बनाए.

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. अय्यर ने इस सीजन आईपीएल करियर का अपना पहला शतक लगाया. लखनऊ के खिलाफ सीजन के अंतिम लीग मैच में अय्यर ने शतकीय पारी खेली थी. अय्यर के अलावा पंजाब की तरफ से कूपर कोनली ने भी एक शतक जमाने का कारनामा किया.

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम सबसे फिसड्डी रही, लेकिन टीम के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श ने कमाल की बल्लेबाजी की. मार्श ने लीग स्टेज के 13 मैचों में 563 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल रहा. इस सीजन वह टीम के इकलौते शतकवीर साबित हुए.

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी आईपीएल 2026 में कमाल की बल्लेबाजी की. इस सीजन में अभिषेक ने अपनी टीम के लिए 14 मैचों में 563 रन बनाए, जिसमें नाबाद 135 रनों की पारी भी शामिल है.

आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली भला इस लिस्ट से कैसे दूर रह सकते हैं. विराट कोहली के लिए भी आईपीएल 2026 शानदार रहा है. ओपनर के तौर पर उन्होंने अपनी टीम को लगातार अच्छी शुरुआत दिलाई. विराट ने लीग स्टेज के 14 मैचों में 557 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल है.

गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने भी आईपीएल 2026 में जबरदस्त बल्लेबाजी की. लीग स्टेज में उनके नाम 14 मैचों में 638 रन रहा. इस बल्लेबाजी में सुदर्शन के नाम एक शतक भी शामिल है. सिर्फ इतना ही नहीं, सुदर्शन ने इस सीजन 7 अर्धशतकीय पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने भी आईपीएल 2026 में कमाल की बल्लेबाजी की. केएल राहुल ने इस सीजन लीग स्टेज में अपनी टीम की तरफ से 14 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उनके नाम 593 रन दर्ज है. इसमें उनकी नाबाद 152 रनों की ऐतिहासिक पारी भी शामिल है. आईपीएल में ये किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है.

15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने भी एक बार आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए. वैभव इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए लीग चरण में 14 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने 359 रन बनाए. इसमें वैभव के नाम एक शतक भी शामिल है.


