Last Updated:
भारतीय क्रिकेट और आईपीएल के गलियारों में मनीष पांडे एक ऐसा नाम है जो अपनी निरंतरता और फिटनेस के लिए जाना जाता है. आईपीएल 2026 के सीजन में मनीष पांडे ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे सुनकर क्रिकेट प्रेमी दंग हैं.
मनीष पांडे ने 2026 में कोलकाता नाइटराइटर्स के लिए मैदान पर कदम रखकर बनाया इतिहास, सभी 19 सीजन में खेलने का बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली. जिसकी फिटनेस को देखकर विराट मुस्करा देते हो, जिसका शॉट सेलेक्शन देखकर रोहित शर्मा ताली बजाते रहे हो और जिसकी फील्डिंग किसी भी कप्तान को अपने टीम में लेने के लिए मजबूर कर दे वो खिलाड़ी है मनीष पांडे. हाल ही में मनीष पांडे ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने उन्हें दिग्गज एमएस धोनी से भी आगे खड़ा कर दिया है और उन्हें विराट कोहली व रोहित शर्मा जैसे एलिट क्लब में शामिल कर दिया है.
भारतीय क्रिकेट और आईपीएल के गलियारों में मनीष पांडे एक ऐसा नाम है जो अपनी निरंतरता और फिटनेस के लिए जाना जाता है. आईपीएल 2026 के सीजन में मनीष पांडे ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे सुनकर क्रिकेट प्रेमी दंग हैं. इस रिकॉर्ड ने साबित कर दिया है कि क्रिकेट के इस सबसे बड़े मंच पर ‘अनुभव’ की क्या कीमत होती है.
19 सीजन का अटूट साथ धोनी को भी पीछे छोड़ा
मनीष पांडे आईपीएल इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने लीग की शुरुआत (2008) से लेकर अब तक लगातार 19 आईपीएल सीजन का हिस्सा रहने का गौरव हासिल किया है दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जर्सी में मैदान पर उतरे बिना भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. जहाँ एमएस धोनी जैसे दिग्गज कुछ कारणों से बीच में ब्रेक या तकनीकी बदलाव का हिस्सा रहे, वहीं मनीष पांडे, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ उस सूची में शामिल हैं जो हर साल इस लीग का अभिन्न हिस्सा रहे हैं, यह उनकी फिटनेस और टीमों का उन पर भरोसे को दर्शाता है.
पहले भारतीय शतकवीर का गौरव
मनीष पांडे का नाम स्वर्ण अक्षरों में तब लिखा गया था जब 2009 में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. वह आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे. उस समय एक युवा खिलाड़ी के रूप में उन्होंने जो छाप छोड़ी, उसने भारतीय क्रिकेट को एक भविष्य का सितारा दिया था.
2014 के ‘फाइनल’ हीरो
कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रशंसकों के लिए मनीष पांडे किसी मसीहा से कम नहीं हैं. 2014 के आईपीएल फाइनल में, जब केकेआर के सामने किंग्स इलेवन पंजाब ने एक विशाल लक्ष्य रखा था, तब मनीष पांडे ने 94 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. उनकी उस पारी के दम पर ही केकेआर अपना दूसरा खिताब जीतने में सफल रही थी. वह दबाव में बिखरने वाले नहीं, बल्कि निखरने वाले खिलाड़ी रहे हैं.
फिटनेस मॉडल और ‘जोंटी रोड्स’ जैसी फील्डिंग
बल्लेबाजी के अलावा मनीष पांडे की पहचान उनकी गजब की फिटनेस है. 34 की उम्र में भी वह मैदान पर किसी 20 साल के युवा की तरह फुर्तीले नजर आते हैं. उन्हें आईपीएल का ‘फिटनेस मॉडल’ कहा जाता है. बाउंड्री लाइन पर उनकी चीते जैसी दौड़ और असंभव कैच पकड़ने की क्षमता उन्हें एक ‘कम्प्लीट पैकेज’ बनाती है. टीम इंडिया हो या आईपीएल फ्रेंचाइजी, मनीष की फील्डिंग ने हमेशा अतिरिक्त 15-20 रन बचाए हैं. मनीष पांडे भले ही आज सुर्खियों में विराट या रोहित जितने न रहते हों, लेकिन उनके आंकड़े और उनकी निरंतरता उनकी महानता की गवाही देती है.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें


