14.5 C
Munich

आईपीएल के तीन लगातार मैच में बदला मुंबई इंडियंस का कप्तान, ऐसा करने वाली महज दूसरी टीम

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL के 3 लगातार मैच में बदला मुंबई इंडियंस का कप्तान, बना डाला रिकॉर्ड

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया. इस सीजन के पिछले तीन मैच में टीम के लिए तीन अलग अलग कप्तान खेलने उतरे. इसी के साथ पुणे वॉरियर्स इंडिया के बाद अब मुंबई दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने तीन लगातार मैच में अलग कप्तान उतारे.

Zoom

सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स की कसी हुई गेंदबाजी के आगे मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में साख की लड़ाई में घुटने टेकने पड़े. ईडन गार्डन्स पर बुधवार को टीम 8 विकेट पर 147 रन का मामूली स्कोर ही बना पाई. हालांकि गेंदबाजों ने टीम को आखिरी ओवर तक मैच में बनाए रखा लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए. 18.5 ओवर में केकेआर ने जीत का लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल किया. इस जीत ने टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने मुंबई का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया.

चोट की वजह से पिछले कुछ मुकाबलों में बाहर बैठे हार्दिक पांड्या ने फिर से कप्तानी संभाली. इसी के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल में लगातार तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तान रखने वाली दूसरी टीम बन गई है. पिछले तीन मैच में सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने टीम के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई. इससे पहले पुणे वॉरियर्स इंडिया ने भी लगातार तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तानों को उतारा था. रॉस टेलर, एंजेलो मैथ्यूज और आरोन फिंच टीम की कप्तानी करने उतरे थे.

पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस ने संभलकर शुरुआत की. पहले दो ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बनाए. तीसरा ओवर मुंबई के लिए भारी रहा. केकेआर के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने जल्दी-जल्दी दो विकेट चटकाए. उन्होंने तीसरी गेंद पर रयान रिकेलटन को छह रन पर आउट किया और ओवर की आखिरी गेंद पर नमन धीर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. अगले ही ओवर में सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा को 15 रन पर आउट कर दिया. मुंबई इंडियंस के लिए यहां से मैच पूरी तरह बदल गया.

इसके बाद सूर्यकुमार यादव आउट हुए. मुंबई इंडियंस का पावरप्ले के स्कोर 46/4 था. आठवें ओवर के बाद मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने टीम को 57/4 तक पहुंचाया. इसके बाद बारिश के कारण खेल को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. खेल फिर शुरू होने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते लेकिन लगातार गिरते विकटों की वजह से मुंबई बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई. कोर्बिन बॉश आखिर में आकर 32 रन की पारी ने मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

केकेआर के लिए सौरभ दुबे ने 2/34, कैमरून ग्रीन ने 2/23, कार्तिक त्यागी ने 2/37 और सुनील नरेन ने 1/13 का प्रदर्शन किया. गेंदबाजी यूनिट ने मिलकर मुंबई इंडियंस को सीमित स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article