11.8 C
Munich

आईपीएल के बीच पापा बने सूर्यकुमार यादव, क्यूट फोटो के साथ फैंस को दी गुड न्यूज

Must read


होमखेलक्रिकेट

आईपीएल के बीच पापा बने सूर्यकुमार यादव, क्यूट फोटो के साथ फैंस को दी गुड न्यूज

Last Updated:

Suryakumar Yadav and devisha shetty welcomes baby girl: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर किलकारी गूंजी है. पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है. यह कपल पहली बार माता-पिता बना है. ‘मिस्टर 360’ सूर्या ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस तक यह खुशखबरी पहुंचाई.

Zoom

सूर्या के घर गूंजी नन्ही परी की किलकारी.

नई दिल्ली. भारतीय टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के घर आईपीएल 2026 के बीच खुशियां आई हैं. सूर्यकुमार की पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है. यह स्टार कपल पहली बार माता-पिता बना है. सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी से तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को यह गुड न्यूज दी. 2016 में सूर्या ने देविशा शेट्टी से शादी की थी. इस खबर के आते ही फैंस और दुनियाभर के क्रिकेटर्स सूर्या को बधाइयां दे रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में उनकी प्यारी सी बिटिया रानी ने सूर्या की उंगली पकड़ी हुई है. इस क्यूट फोटो के साथ सूर्या ने कैप्शन में लिखा, ‘किलकारियों, प्यार और अनगिनत सपनों के साथ- हम अपनी नन्ही परी का स्वागत करते हैं.’ उनके इस पोस्ट पर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी और टीम के कई खिलाड़ियों ने बधाई संदेश भेजे हैं. बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी कमेंट कर सूर्या को बधाई दी.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article