15.1 C
Munich

आईपीएल के बीच शोक की लहर, भारतीय क्रिकेटर की मैच के दौरान हार्ट अटैक से मौत

Must read


होमखेलक्रिकेट

आईपीएल के बीच शोक की लहर, भारतीय क्रिकेटर की मैच के दौरान हार्ट अटैक से मौत

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम में शोक लहर दौड़ गई है. पूर्व रणजी प्लेयर एसएल गणेश के एक लोकल डिविजन मैच के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया. अक्षय सिर्फ 39 साल के साथ. उन्होंने कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेले थे. उनके निधन पर कर्नाटक क्रिकेट संघ के अलावा पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने दुख प्रकट किया.

Zoom

हार्ट अटैक से एसएल अक्षय का हुआ निधन

नई दिल्ली: बेंगलुरु में एक लोकल डिवीजन क्रिकेट मैच के दौरान कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से कर्नाटक के पूर्व रणजी क्रिकेटर एसएल अक्षय का निधन हो गया. शिवमोग्गा के रहने वाले 39 साल के अक्षय ने इससे पहले रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था और वे कर्नाटक प्रीमियर लीग जिसे अब महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 कहा जाता है उसमें में भी खेले थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय केआर पुरम के एक मैदान पर थर्ड-डिवीजन का मैच खेल रहे थे. दोपहर में फील्डिंग के दौरान उन्होंने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की. उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश शेयर किया भावुक पोस्ट

अक्षय के निधन से कर्नाटक के क्रिकेट जगत को गहरा सदमा लगा है, और कई पूर्व खिलाड़ियों तथा अधिकारियों ने इस पर दुख व्यक्त किया है. भारत के पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा, “क्रिकेट जगत के लिए बेहद बुरी खबर है. 39 साल तेज गेंदबाज एसएल अक्षय, जिन्हें मैंने उनके अंडर-19 के दिनों से बहुत करीब से देखा था आज एक डिवीजन मैच खेलने के दौरान चल बसे.”





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article