17.5 C
Munich

आईपीएल के सुपर ओवर में सबसे बड़ा स्कोर, गेल-कोहली जैसे धुरंधरों के रहते हार गई थी टीम

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL सुपर ओवर में सबसे बड़ा स्कोर, गेल-कोहली जैसे धुरंधरों के रहते हार गई थी टीम

Last Updated:

srh vs rcb super over highest score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2013 के एक मुकाबले में सुपर ओवर में 20 रन बनाए थे. यह इतिहास में सुपर ओवर के सबसे बड़ा स्कोर है. पीछा करते हुए आरसीबी यह मुकाबला हार गई थी. आरसीबी के लिए क्रिस गेल और विराट कोहली कुल मिलाकर 15 रन ही जोड़ पाए थे.

Zoom

आईपीएल सुपर ओवर में सबसे बड़ा स्कोर.

नई दिल्ली. आईपीएल के इतिहास में कई रोमांचक मैच हुए हैं, लेकिन सुपर ओवर का रोमांच कुछ अलग ही होता है. जब मैच टाई हो जाता है, तो एक-एक ओवर का खेल हार-जीत का फैसला करता है. हाल ही में आईपीएल 2026 का पहला सुपर ओवर खेला गया, जिसमें कोलकाता नाइटराइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. 2008 से शुरू हुई क्रिकेट के इस सबसे बड़ी लीग में अब तक 16 बार सुपर ओवर मुकाबले का रोमांच देखने को मिला है, लेकिन क्या आप जानते हैं सुपर ओवर में सबसे बड़ा स्कोर किस टीम ने बनाया है? हैरान करने वाली बात यह है कि क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों के क्रीज पर होने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यह मुकाबला हार गई थी.

यह वाकया है आईपीएल 2013 का. मुकाबला था रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच. अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए इस मैच में सनराइजर्स की टीम ने आरसीबी के बराबर स्कोर बनाकर मुकाबला टाई कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे. इस छोटे टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम भी पूरे ओवर खेलकर 130 रन तक ही पहुंच पाई, जिससे मैच सुपर ओवर में पहुंच गया.

हैदराबाद ने ठोक दिए 20 रन
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद. क्रीज पर थे कैमरन व्हाइट और थिसारा परेरा. आरसीबी के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी विनय कुमार को दी गई. पहली गेंद नो बॉल रही, जिस पर दोनों बल्लेबाजों ने दौड़कर एक रन लिया. इस तरह दो रन आ गए. अगली दो गेंदों पर भी दो सिंगल आए. अब दो लीगल डिलीवरी पर हैदराबाद का स्कोर चार हो गया. तीसरी गेंद पर कैमरन ने शानदार छक्का लगाया. चौथी गेंद पर दो रन लेकर कैमरन ने टीम का स्कोर 12 पहुंचा दिया. 5वीं गेंद पर कैमरन ने फिर बल्ला घुमाया और गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया. आखिरी गेंद पर एक बार और दो रन बटोरते हुए कैमरन ने स्कोर 20 रन तक पहुंचा दिया, जो सुपर ओवर में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

कैमरन व्हाइट ने लगाए थे दो छक्के.

गेल-कोहली के रहते हार गई आरसीबी
अब बारी थी आरसीबी की. 21 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान पर उतरे दुनिया के दो घातक बल्लेबाज- क्रिस गेल और विराट कोहली, लेकिन उनके सामने चुनौती थी ‘स्पीड गन’ डेल स्टेन की. क्रिस गेल ने स्ट्राइक लेते हुए शुरुआती दो गेंदों पर तीन रन जोड़ लिए. तीसरी गेंद पर कोहली ने एक शानदार चौका जड़कर आरसीबी की जीत की उम्मीदें बनाए रखीं. हालांकि, अब बची 3 गेंदों पर बनाने थे 14 रन. स्टेन ने चौथी गेंद तेज रफ्तार से फेंकी, जिस पर कोहली सिर्फ सिंगल ही ले सके. 5वीं गेंद पर गेल ने छक्का जड़ा, जिससे आरसीबी का स्कोर 14 पर पहुंच गया. अब जीत के लिए चाहिए थे एक गेंद पर 7 रन. आखिरी गेंद पर अगर छक्का लगता तो एक बार फिर सुपर ओवर कराया जाता, क्योंकि स्कोर स्कोर बराबर हो जाता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. स्टेन ने ऑफ साइड के बाहर एक लेंथ गेंद फेंकी, जिसे गेल लॉन्ग ऑफ की तरफ पुश करने में ही कामयाब हो सके और एक रन ही आया. इसी के साथ सनराइजर्स ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर ली.

आईपीएल में कब खेला गया पहला सुपर ओवर?
आईपीएल का सबसे पहला सुपर ओवर साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था. दोनों टीमों ने अपने 20 ओवरों में 150-150 रन बनाए, जिससे मैच टाई हो गया. सुपर ओवर में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की और राजस्थान के गेंदबाज कामरान खान के सामने केवल 11 रन बनाए. जवाब में राजस्थान के यूसुफ पठान ने अजंता मेंडिस के ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 18 रन ठोक दिए और अपनी टीम को जीत दिला दी.

देखने को मिला है डबल सुपर ओवर का भी रोमांच
आईपीएल में डबल सुपर ओवर का भी रोमांच देखने को मिला है. हालांकि, ऐसा सिर्फ एक ही बार हुआ है. यह मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ था. 2020 में दुबई में यह मुकाबला खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने पहले 176-176 रन बनाए और मैच टाई हुआ. पहले सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने सिर्फ 5-5 रन बनाए, जिसके कारण नतीजा नहीं निकल सका और दूसरा सुपर ओवर करवाना पड़ा. दूसरे सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए. पंजाब की ओर से क्रिस गेल ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और फिर मयंक अग्रवाल ने दो चौके लगाकर पंजाब को एक यादगार जीत दिलाई.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article