Last Updated:
Mitchell Starc IPL 2026 Record: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की आईपीएल 2026 के 55वें मैच में जमकर धुनाई हो गई. पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में स्टार्क ने अपने चार ओवर में 50 ज्यादा रन लुटा दिए. आईपीएल करियर में स्टार्क ने पहली बार इतना महंगा स्पेल डाला है, जबकि टी20 करियर में ये उनका दूसरा महंगा स्पेल है.
पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी में महंगे रहे मिचेल स्टार्क
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में स्टार्क ने अपने चार ओवर के स्पेल में 57 रन लुटा दिए. हालांकि, उन्हें 2 विकेट जरूर मिला लेकिन उन्होंने अपने आईपीएल करियर में सबसे महंगा स्पेल डालने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला. सिर्फ इतना ही नहीं, टी20 क्रिकेट में स्टार्क का ये दूसरा सबसे महंगा स्पेल भी बना है. इससे पहले स्टार्क ने साल 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 60 रन खर्च किए थे.
बता दें कि मिचेल स्टार्क मौजूद समय के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज में से एक हैं. उन्होंने लंबे समय तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है, लेकिन आईपीएल जैसे प्लेटफॉर्म पर जहां पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार बनाई जाती है वहां स्टार्क जैसे गेंदबाजों की भी पिटाई हो जाती है.
पंजाब किंग्स ने बनाए 210 रन का स्कोर
मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. गेंदबाजी में दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन उनके पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य ने स्टार्क की धुनाई कर दी. यही कारण है कि पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया. दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब के खिलाफ मुकाबले में एक भी स्पिन गेंदबाज का इस्तेमाल नहीं किया.
बल्लेबाजी की बात करें तो पंजाब किंग्स की तरफ से प्रियांश आर्य और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली. प्रियांश ने आर्य ने टीम के लिए 33 गेंद में 56 रनों की दमदार पारी खेली. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 36 गेंद में 59 रन बनाए, जबकि कूपर कोनली ने मिडिल ऑर्डर में 38 रनों का योगदान दिया. वहीं सूर्यांश शेडगे ने 21 और प्रभसिमरन सिंह ने भी 18 रन बनाए.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


