18 C
Munich

आईपीएल 2026 में बेंच गर्म कर रहे ये 5 करोड़पति, एक पर तो पानी की तरह बहाया गया पैसा

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL 2026 में बेंच गर्म कर रहे 5 करोड़पति, एक पर तो पानी की तरह बहाया गया पैसा

Last Updated:

5 cricketers who are still not get a chance in ipl 2026 playing 11: आईपीएल 2026 में अब तक के मुकाबले में 5 क्रिकेटर्स बेंच गर्म करते नजर आए हैं. हम यहां जिन 5 क्रिकेटर्स की बात कर रहे हैं वो अकेले दम पर मैच पलटने की ताकत रखते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

Zoom

आईपीएल 2026 में अब तक बेंच गर्म कर रहे ये 5 क्रिकेटर्स .

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में आए दिन एक से एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. सीजन में अब तक 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें कई युवा क्रिकेटर्स पहली बार आईपीएल में उतरकर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे क्रिकेटर भी हैं, जो अकेले दम पर मच पलटने का माद्दा रखने हैं, बावजूद इसके अभी तक बेंच पर बैठे हैं. फ्रेंचाइजियों ने इन्हें अभी तक एक मौका देने लायक नहीं समझा है. आइए ऐसे 5 ‘करोड़पति’ क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं, जो आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं.

मयंक यादव
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार दो मैच नाम कर जीत की पटरी पर जरूर लौट चुकी है, लेकिन 150 KMPH की स्पीड से बॉलिंग करने वाले युवा पेसर मयंक यादव अब तक प्लेइंग-11 में नजर नहीं आए हैं. सीजन की शुरुआत से पहले बड़ी जानकारी सामने आई थी कि वह पूरी तरह रिकवर होने के करीब हैं और आईपीएल 2026 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से तहलका मचाने के लिए बेताब हैं. हालांकि, मैनेजमेंट ने अब तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया है.

आईपीएल 2026 में अब तक बेंच गर्म कर रहे ये 5 क्रिकेटर्स .

टिम साइफर्ट
न्यूजीलैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट भी अब तक आईपीएल 2026 के किसी मुकाबले में खेल नहीं सके हैं. साइफर्ट कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का हिस्सा हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स अब तक चार मैच खेल चुकी है, लेकिन एक भी जीत नहीं मिली है. केकेआर को एक अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के चलते धुले मुकाबले के जरिए मिला. साइफर्ट टीम को बेहतरीन शुरुआत दिला सकते हैं, लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें अब तक बाहर ही रखा है.

जेसन होल्डर
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर भी अब तक प्लेइंग-11 में नजर नहीं आए हैं. गुजरात टाइटंस ने उन्हें ऑक्शन में 7 करोड़ रुपये की रकम देकर खरीदा था, लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने अभी तक उनका इस्तेमाल नहीं किया है. देखना यह होगा कि आगामी मुकाबलों में क्या होल्डर को टीम की प्लेइंग कॉम्बिनेशन का हिस्सा बनाया जाता है. होल्डर को 46 आईपीएल मैचों का अनुभव है, जिसमें वह 53 विकेट चटका चुके हैं. कई मौकों पर बल्ले से भी उन्होंने अहम योगदान दिया है.

जेकब बेथल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे में शामिल यह युवा क्रिकेटर अब तक बेंच पर ही दिखा है. इंग्लैंड के इस शानदार बैटिंग करने वाले क्रिकेटर को डिफेंडिंग चैंपियंस ने दो करोड़ 60 लाख में खरीदा था. हालांकि, अब तक सीजन में आरसीबी की टीम काफी संतुलित नजर आई है. जिसने शानदार प्रदर्शन के दम पर लगातार जीत भी दर्ज की हैं. यही वजह है कि आरसीबी की प्लेइंग-11 में जेकब बेथल की जगह नहीं बनी है.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article