8.3 C
Munich

आकाश सिंह के पर्ची सेलिब्रेशन पर मचा बवाल, आईपीएल में इस अनोखे जश्न को बैन करने की मांग

Must read


होमखेलक्रिकेट

आकाश सिंह के पर्ची सेलिब्रेशन पर मचा बवाल, इस अनोखे जश्न को बैन करने की मांग

Last Updated:

IPL 2026 Slip Celebration Videos: आकाश महाराज सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन का पहला मैच खेला. आकाश ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल के रूप में 3 विकेट लिए. गायकवाड़ के रूप में पहला विकेट लेने के बाद आकाश ने अपने पॉकेट से एक पर्चा निकाल कर जश्न मनाया था.

Zoom

पर्ची सेलिब्रेशन को बैन करने की उठी मांग.

नई दिल्ली. आईपीएल ने सिर्फ क्रिकेट को ही नहीं बदला है, बल्कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सफलता के जश्न को भी प्रभावित किया है. विकेट लेने पर गेंदबाज या फिर शतक या अर्धशतक लगाने पर कई बल्लेबाजों के जश्न मनाने का तरीका काफी अलग नजर आता है. लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच के दौरान एलएसजी के गेंदबाज आकाश महाराज सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट लेने के बाद एक पर्ची पॉकेट से निकालते हुए जश्न मनाया. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने आकाश महाराज सिंह के ‘चिट सेलिब्रेशन’ पर कड़ी आपत्ति जताई है. रायुडू ने जश्न के ऐसे तरीकों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है.

रायुडू ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के ‘टाइमआउट’ शो में कहा, “मुझे मैच के दौरान खिलाड़ियों द्वारा चिट और संदेश निकालने का यह ट्रेंड पसंद नहीं आया. मुझे लगता है कि चिट वाले जश्न पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए, यह बिल्कुल बकवास है. मुझे नहीं लगता कि उन्हें वैसे भी चिट लाने की इजाजत होनी चाहिए.”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article