14 C
Munich

आखिरी ओवर उसे ओवर दिया होता तो जीत जाती मुंबई! आरसीबी के खिलाफ सूर्या का एक फैसला बना ‘श्राप’

Must read


Last Updated:

Suryakumar yadav big mistake vs rcb last over: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारकर मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. 10 मार्च को रायपुर में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को आखिरी गेंद पर शिकस्त दी और टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए एक ओर कदम बढ़ा लिया. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी कर रहे थे, जिनके एक फैसले ने मुंबई की हार तय कर दी. सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं.

रविवार को हुए डबल हेडर मैचों ने फैंस का खूब मनोरंजन किया. दोनों मैच आखिरी ओवर तक गए. दोपहर में लखनऊ और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ. चेन्नई ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की. ​​रात में मुंबई और आरसीबी के बीच मुकाबला हुआ. इस मुकाबले की लड़ाई तो आखिरी बॉल तक गई.

आखिरी बॉल पर आरसीबी को जीत के लिए दो रन चाहिए थे. आरसीबी ने वो हासिल कर जीत दर्ज कर ली. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो गई. आरसीबी 14 पॉइंट्स के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है. सूर्यकुमार यादव का एक गलत फैसला मुंबई के लिए श्राप बन गया.

167 रन के टारगेट के साथ बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 18 ओवर के बाद 7 विकेट पर 149 रन बनाए. उन्हें जीतने के लिए 12 बॉल पर 18 रन चाहिए थे. भुवनेश्वर कुमार और रसिक सलाम क्रीज पर थे. बुमराह 19वां ओवर करने आए. उन्होंने उस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए. इसके साथ ही मैच मुंबई की तरफ मुड़ गया. रोमारियो शेफर्ड और रसिक क्रीज पर थे. आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे, तो सबको लगा कि मुंबई जीत जाएगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने यहां ओवर कॉन्फिडेंस में गलती कर दी. वह कम अनुभवी राज बावा से आखिरी ओवर कराने के लिए तैयार थे. इससे पहले राज बावा मैच में 2 ओवर फेंक चुके थे और 24 रन दे चुके थे. दूसरी तरफ, स्पिनर अल्लाह गजनफर का एक और ओवर बचा था. वह मुंबई के लिए मेन स्पिनर थे. उनकी बॉलिंग को खेलना आसान नहीं था.

फैंस का कहना है कि 20वां ओवर राज बावा को नहीं देना चाहिए था, क्योंकि शेफर्ड क्रीज पर थे. शेफर्ड अभी आउट ऑफ टच थे. उन्होंने इस मैच में 11 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाए. राज बावा उन पर किया गया भरोसा कायम नहीं रख सके. उन्होंने बैटिंग में भी सिर्फ 16 रन बनाए.

इसके बाद राज बावा ने एक और वाइड बॉल फेंकी. आरसीबी के बैट्समैन ने इस पर एक रन बनाया, जिससे कुल 2 रन बने. अगली बॉल पर कोई रन नहीं आया. यानी, उन्होंने 2 बॉल पर 5 रन दे दिए. शेफर्ड तीसरी बॉल पर आउट हो गए और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर आए. आखिरी 3 बॉल पर 10 रन चाहिए थे. उन्होंने चौथी बॉल वाइड फेंकी. इससे इक्वेशन बदलकर 3 बॉल पर 9 रन हो गया.

भुवनेश्वर कुमार ने चौथी बॉल पर छक्का मारा जिससे अब जीत के लिए आखिरी 2 बॉल पर 3 रन चाहिए थे. जब 5वीं बॉल पर सिंगल आया तो आखिरी बॉल पर 2 रन चाहिए थे. भुवी और रसिक ने आखिरी गेंद पर दो रन दौड़कर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया. राज बावा ने इस ओवर में 3 वाइड और एक नो-बॉल के साथ कुल 10 बॉल फेंकी. फैंस का कहना है कि अगर सूर्या ये ओवर राज बावा की जगह गजनफर को देते तो सिचुएशन अलग हो सकती थी.

फैंस का कहना है कि 20वां ओवर राज बावा को नहीं देना चाहिए था, क्योंकि शेफर्ड क्रीज पर थे. शेफर्ड अभी आउट ऑफ टच थे. उन्होंने इस मैच में 11 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाए. राज बावा उन पर किया गया भरोसा कायम नहीं रख सके. उन्होंने बैटिंग में भी सिर्फ 16 रन बनाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article