7.8 C
Munich

आज आगरा कोर्ट में लग रही लोक अदालत, 7.35 लाख मामलों का होगा समाधान

Must read


Last Updated:

UP News and Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर, राजनीति से लेकर अपराध, मौसम, शिक्षा, रोजगार और शहरों के ताजा अपडेट… सब कुछ अब एक ही जगह पर. अगर आप यूपी की आज की मुख्य और सबसे तेज खबरें पढ़ना चाहते हैं, तो यहां आपको हर जरूरी जानकारी मिलेगी. राज्य के अलग-अलग जिलों और शहरों में होने वाले घटनाक्रम, प्रशासनिक हलचल, जनता से जुड़े मुद्दे और वायरल खबरों की पूरी कवरेज लगातार अपडेट के साथ न्यूज18 की इस लाइव कॉपी में पढ़ें.

Zoom

यूपी लाइव न्यूज.

सड़क हादसे में पिता-बेटे की हुई मौत
इटावा जिले के चौबिया इलाके में कबूली गांव के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. बेकाबू बुलेरो ने बाइक सवार एक पिता-पुत्र को मौत के घाट उतार दिया. जबकि मां गंभीर रूप से घायल है. घायल महिला को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कराया गया भर्ती. मैनपुरी के कुसमरा के रहने वाले इटावा शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. तब परिवार के साथ यह हादसा हुआ. इसमें आठ के मासूम और पिता दिनेश की हुई मौत.

आज आगरा में लगेगी लोक अदालत

आगरा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. दीवानी न्यायालय परिसर में लगने वाली इस लोक अदालत में बैंक ऋण, वाहन चालान, बिजली बिल और अन्य लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने 7.35 लाख से अधिक मामलों को निपटाने का लक्ष्य तय किया है.

तेंदुए के रिहायशी इलाकों में पहुंचने से लोग दहशत में
यूपी में एक बार फिर तेंदुए का खौफ बढ़ने लगा है. तेंदुए के रिहायशी इलाकों में पहुंचने से लोग दहशत में हैं. मुरादाबाद, पीलीभीत, कुशीनगर और मेरठ में इसकी बानगी दिखी. हमले में कई लोग घायल हुए. वन विभाग ने कड़ी मशक्कत से तेंदुओं को पकड़ा है.

कानपुर में सट्‌टे के कर्ज से परेशान होकर युवक ने होटल में फांसी लगाई
कानपुर में एक युवक ने सट्‌टे के कर्ज से परेशान होकर गुरुवार रात जान दे दी. युवक ने पहले होटल में कमरा बुक कराया और फिर उसी कमरे में पंखे से लटक कर सुसाइड किया. देर रात तक कमरे से कोई आवाज न आने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया. मृतक की पहचान रावतपुर थाना के मस्वानपुर सराय निवासी प्रशांत दीक्षित (27) के रूप में हुई. प्रशांत प्राइवेट नौकरी करते थे. परिवार में मां अर्चना दीक्षित, पत्नी अंशिका दीक्षित और डेढ़ साल की बेटी भाव्या हैं.

राजभर बोले- अखिलेश ममता को ढांढस बंधाने गए
यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात पर तंज कसा. उन्होंने कहा- हार के बाद ममता को एक बौखलाहट हुई. इसमें उन्होंने गलत फैसला लिया. संविधान को नहीं माना. इस्तीफा देने से इनकार कर दिया. राज्यपाल के पास विधानसभा भंग करने का अधिकार है. उन्होंने संविधान के आधार पर इसे भंग कर दिया. वे वहां ढांढस बंधाने गए थे कि आप तो सिर्फ एक बार हारी हैं, हम दो बार हारे हैं. आइए साथ मिलकर हारने की नई श्रृंखला बनाते हैं. जब बंगाल चुनाव के नतीजे आ रहे थे, तब तो 4 घंटे तक अखिलेश कुछ बोले नहीं, अब गए हैं वहां बात करने.

ताजमहल के पत्थर आंधी-बारिश में टूटकर गिर रहे; दीवारों में दरारें
आगरा में करीब 373 पुराना ताजमहल अब मौसम की मार बर्दाश्त नहीं कर पा रहा. आंधी-बारिश में इसके रॉयल गेट के पत्थर अब टूटकर गिरने लगे हैं. दरवाजे की दीवारों में कई जगह दरारें आ गई हैं. कुछ पत्थर अपनी जगह से खिसक चुके हैं. 2020 में रेलिंग गिरी थी. दरअसल, ये पत्थर मुगलकाल के हैं. पूर्व इंचार्ज बोले- अब ASI ठेकेदारों के भरोसे है, इसलिए यह बदहाली है.

हाईस्कूल की छात्रा को 70 हजार में बेचा, शादी कराई
कौशांबी की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा को 70 हजार में बेच दिया गया. वह घर से नाराज होकर कानपुर चली गई थी. यहां रेलवे स्टेशन पर एक युवक उसे फुसला कर साथ ले गया. 4 दिन तक लड़की को अपने साथ रखा और रेप किया. इसके बाद अपने दोस्त के पास ले जाकर छोड़ दिया. युवक के दोस्त ने छात्रा से संबध बनाने के बाद उसे एक महिला को बेच दिया. लड़की के घर वालों की शिकायत पर एक महीने बाद पुलिस ने उसे बरामद किया था. आरोपी गुरुवार को लड़की का फोटो लेकर उसे ढूंढ रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया. पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article