16 C
Munich

आज शाम वैभव सूर्यवंशी फिर उतरेंगे तबाही मचाने, कैसा है पिच का मिजाज, जाने SRH vs RR का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

आज शाम वैभव सूर्यवंशी फिर उतरेंगे तबाही मचाने, कैसा है पिच का मिजाज

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में डेब्यू करने वाले राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी आज शाम फिर से मैदान पर उतरने वाले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनको बल्लेबाजी करते देखने को हर कोई बेताब है. इस मैच में कैसा रहेगा पिच का मिजाज डाल लीजिए एक नजर.

Zoom

आज शाम वैभव सूर्यवंशी फिर उतरेंगे तबाही मचाने, कैसा है पिच का मिजाज

नई दिल्ली. प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही राजस्थान रॉयल्स आज इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने दूसरे घरेलू मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. ईशान किशन की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद यह मुकाबला खेलेगी. उस मैच में एसआरएच ने 219/6 का स्कोर बनाया था, लेकिन श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ उसे बचा नहीं पाई. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया था. उस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंद में 78 रन की शानदार पारी खेली थी. ध्रुव जुरेल 81 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

राजस्थान के बल्लेबाजों के अलावा उनके गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. उनके स्पिनर रवि बिश्नोई पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं. जोफ्रा आर्चर भी इस साल के आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल हैं. रॉयल्स सोमवार को अपनी जीत की लय को पांच मैचों तक बढ़ाने और प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए उत्साहित होंगे.

एसआरएच बनाम आरआर आमने-सामने

कुल मैच: 21

हैदराबाद ने जीते: 12

राजस्थान ने जीते: 9

कोई परिणाम नहीं: 0

कैसा रहेगा हैदराबाद पिच का मिजाज

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 21वां लीग मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा. इस मैदान पर खेले गए आईपीएल 2026 मैच में एसआरएच ने 20 ओवर में 156 रन बनाए थे. जिसे लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच की अंतिम गेंद से पहले हासिल कर लिया. पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है और एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है. यहां एसआरएच और आरआर के बीच खेले गए पिछले आईपीएल मैच में सनराइजर्स ने 6 विकेट पर 286 रन बनाए थे. जवाब में आरआर ने 20 ओवर में 242 रन बनाए थे.

SRH और RR के बीच के आईपीएल रिकॉर्ड

सबसे बड़ा स्कोर:  हैदराबाद की टीम ने 2025 में 6 विकेट पर 286/6 रन बनाया था
सबसे कम स्कोर: राजस्थान रॉयल्स की टीम 2024 में महज 102 रन पर सिमट गई थी.
सबसे बड़ी जीत (रनों से): राजस्थान रॉयल्स ने 72 रन (लक्ष्य: 204) से मैच जीता था.
सबसे बड़ी जीत (विकेट से): हैदराबाद ने 9 विकेट (लक्ष्य: 126) से 2018 मैच जीता था.
सबसे ज्यादा रन: संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 20 मैचों में 764 रन बनाए.
सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: जोस बटलर ने आरआर के लिए 2 मई 2021 को दिल्ली में 64 गेंद में 124 रन बनाए.
सबसे ज्यादा छक्के: संजू सैमसन ने आरआर के लिए 20 मैचों में 34 छक्के लगाए.
सबसे ज्यादा विकेट: भुवनेश्वर कुमार ने एसआरएच के लिए 14 मैचों में 15 विकेट लिए.
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: जेम्स फॉकनर ने आरआर के लिए हैदराबाद में 17 मई 2013 को 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट लिए.
सबसे ज्यादा मैच: संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 20 मैच खेले.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article