1.6 C
Munich

आम प्रेमियों की पहली पसंद है तोतापरी, यहां जानिए इसकी खासियत और कैसे पड़ा इसका ये अजीब नाम

Must read


Last Updated:

आम का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में मार्केट में अलग-अलग वैरायटी और अलग-अलग नाम के आम देखने को मिल जाएंगे हर व्यक्ति की आम की पसंद अलग होती है. कोई किसी आम को खाना पसंद करता है. तो कोई किसी आम को पसंद करता है तो वही अलग-अलग आम की वैरायटी में एक आम तोतापरी नाम से होता है.

आम का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में मार्केट में अलग-अलग वैरायटी और अलग-अलग नाम के आम देखने को मिल जाएंगे हर व्यक्ति की आम की पसंद अलग होती है. कोई किसी आम को खाना पसंद करता है. तो कोई किसी आम को पसंद करता है तो वही अलग-अलग आम की वैरायटी में एक आम तोतापरी नाम से होता है. यह आम स्वाद में बहुत लाजवाब और खट्टा मीठा होता है. इसके साथ ही आम के पसंदीदा लोगों की यह आम भी पहली पसंद रहता है.आम के सीजन में इस आम की भी अच्छी खासी डिमांड देखने को मिलती है.

तोते की वजह से रखा गया तोतापरी नाम

कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि तोतापरी आम का जो आकार होता है. वह तोते की चोंच की तरह होता है. इसके साथ ही इस आम का लाल कलर होता है. इसलिए इस आम का नाम तोता परी आम रखा गया है. इसका स्वाद थोड़ा खट्टा मीठा होता है. इसके साथ ही यह कर्नाटक और आंध्र प्रदेश इन क्षेत्रों में ज्यादा पाया जाता है. इसमें गुदा बहुत अच्छा होता है. इसका साइज बहुत बड़ा होता है.

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में होता है उत्पादन

उन्होंने कहा कि आकार बड़ा होने के कारण इसके अंदर गुदा भी अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है और स्वाद भी गजब होता है. इसकी शेप और कलर बहुत शानदार होती है. चोंच बनी हुई होती है. लाल कलर होता है और तोते की तरह ही दिखती है. जिसकी बजह से इसका नाम भी तोता परी रखा गया है. बहुत सारे लोग इससे प्रोडक्ट भी बना रहे हैं. जैसे आम पापड़ और अन्य कई चीज शामिल है.

इसके साथ ही इसका स्वाद खट्टा मीठा होने के कारण बहुत लाजवाब होता है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में टेंपरेचर थोड़ा कम होता है. जिसकी वजह से वहां पर यह ज्यादा पाया जाता है. सबसे ज्यादा तोतापरी आम का उत्पादन कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में ही होता है. इसके साथ ही आम के पसंदीदा लोगों की यह पहली पसंद रहता है. इसके साथ ही आम के शौकीन लोग इस खट्टे मीठे आम को ज्यादा पसंद करते हैं. इसके साथ ही आम के मौसम में तोतापरी आम की भी अच्छी खासी डिमांड रहती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article