Last Updated:
IPL 2026 PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था. इस मैच में पंजाब ने मुंबई को 201 रनों का टारगेट दिया, जिसे उसने तिलक वर्मा के नाबाद 75 रनों की पारी से हासिल कर लिया. मैच में पंजाब के मेन बॉलर अर्शदीप सिंह की जमकर धुनाई.
अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 33 गेंद में नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए उतरे तिलक ने पंजाब के किसी भी गेंद को नहीं बख्शा. यहां तक की पंजाब के मेन बॉलर अर्शदीप को भी तिलक ने जमकर मार लगाई. इसके साथ-साथ तिलक वर्मा ने अर्शदीप सिंह से अपना बदला भी पूरा कर लिया.
दरअसल, धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच से पहले अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा का मजाक उड़ाया था. होटल लॉबी में अर्शदीप सिंह अपने साथी खिलाड़ी के साथ बैठे तभी वहां से तिलक वर्मा गुजरे. तिलक को देखते ही अर्शदीप ने उन्हें छेड़ दिया और पूछा कि उन्होंने सन्सक्रीन नहीं लगाया है और पंजाबी स्लैंग में उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की. इस पर तिलक ने कहा भी वह हिंदी में बोलें. मैच के बाद अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, तब तिलक को नहीं पता था कि अर्शदीप उनका मजाक बना रहे हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने पंजाब को मैच हराकर अपना बदला पूरा कर लिया.
अर्शदीप को मैच में नहीं मिला एक भी विकेट
वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो अर्शदीप सिंह को एक भी विकेट नहीं मिला. अर्शदीप ने चार ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 29 रन खर्च किए. हालांकि, अर्शदीप के इस स्पेल को टी20 के लिहाज किफायती माना जा सकता है, लेकिन टीम के अन्य गेंदबाजों को तिलक वर्मा ने जमकर धुनाई कर दी.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


