9.9 C
Munich

‘उन्होंने दिखाया मैच कैसे जीता जाता है’, श्रेयर अय्यर को बर्दाश्त नहीं हुई लगातार तीसरी हार, बिना नाम लिए सबकी लगाई ‘क्लास’

Must read


होमखेलक्रिकेट

अय्यर को बर्दाश्त नहीं हुई लगातार तीसरी हार, बिना नाम लिए सबकी लगाई ‘क्लास’

Last Updated:

Shreyas Iyer Statement: सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने माना कि पंजाब किंग्स ने तीनों ही खेमों में निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा. लगातार तीसरी हार के बाद अय्यर ने कहा, ‘हम मैदान पर न तो गेंदबाजी में और न ही बल्लेबाजी में, उतने असरदार साबित हो पाए. मुझे लगता है कि उन्होंने हर लिहाज से बेहतरीन क्रिकेट खेला और हमें दिखाया कि मैच कैसे जीता जाता है.’

Zoom

सनराइजर्स हैदराबाद से हार पर क्या बोले अय्यर?

नई दिल्ली. हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया. इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में अपना नंबर-1 का स्थान भी गंवा दिया, जिस पर वे काफी समय से काबिज थे. पंजाब ने अपने पहले 7 मैचों में से 6 जीते थे, लेकिन अब वे लगातार 3 मैच हार चुके हैं, जिसने टीम और मैनेजमेंट को टेंशन में ला दिया है. लगातार तीसरी हार से अय्यर काफी निराश दिखे. उन्होंने मैच के बाद टीम की फील्डिंग, बॉलिंग और बैटिंग तीनों पर ही इस हार का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि सनराइजर्स ने बताया कि मुकाबला कैसे जीता जाता है.

मैच के बाद अय्यर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत अच्छी रही और हर कोई बहुत सकारात्मक था. लेकिन अगर हम इसी खराब फॉर्म को जारी रखते हैं, तो इससे हमें आगे कोई मदद नहीं मिलने वाली.’ पंजाब की सबसे बड़ी समस्या एक बार फिर उनकी खराब फील्डिंग रही. छूटे हुए कैच और मौकों को गंवाना टीम को बहुत भारी पड़ा. हैदराबाद के बल्लेबाजों, खासकर ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने इसका फायदा उठाते हुए अर्धशातक ठोके. इसके अलावा अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की पारियों के दम पर हैदराबाद ने 235/4 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. अय्यर ने माना कि शुरुआती गलतियों की वजह से लक्ष्य बहुत बड़ा हो गया. उन्होंने कहा, ‘लक्ष्य काफी ज्यादा था क्योंकि हमने शुरू में कैच छोड़े. अगर हम वे कैच पकड़ लेते, तो उनके स्कोर को आसानी से 30-40 रन कम किया जा सकता था. बाद में पिच भी धीमी होती गई. हैदराबाद ने हर विभाग में शानदार क्रिकेट खेला और हमें दिखाया कि मैच कैसे जीता जाता है.’

आने वाले मुकाबलों को लेकर अय्यर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे लिए अपनी पुरानी सोच पर टिके रहना बहुत जरूरी है. चीजों के बारे में नेगेटिव बात करके भटक जाना बहुत आसान है. लेकिन हमें वापस जाकर उन गलतियों पर गौर करना होगा जो हमने पिछले तीन मैचों में की हैं, ताकि हम अगले मैच में मजबूत वापसी कर सकें.’

कोनोली की तारीफ की
हार के बावजूद पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ी अच्छी खबर रही कूपर कोनोली की नाबाद 107 रन की पारी. उनके अगर बाकी बल्लेबाजों का साथ मिलता तो पंजाब यह मुकाबला जीत भी सकता था. श्रेयस अय्यर ने उनकी तारीफ में कहा, ‘कोनोली वाकई कमाल के खिलाड़ी हैं. उनका सोचने का तरीका और मैदान पर उनका जज्बा लाजवाब है. सभी खिलाड़ियों को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए. उनमें दबाव के समय भी बड़े रन बनाने का खास हुनर है.’

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article