19.3 C
Munich

ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा, कैप्टन ने जड़ा ‘इम्पैक्ट सब’ एरा का सबसे सुस्त अर्धशतक

Must read


होमखेलक्रिकेट

ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा, कैप्टन ने जड़ा ‘इम्पैक्ट सब’ एरा का सबसे सुस्त अर्धशतक

Last Updated:

Ruturaj Gaikwad slowest fifty: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में आईपीएल 2026 सीजन का सबसे धीमा अर्धशतक जड़कर एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया. चेपॉक की उछाल भरी पिच पर मोहम्मद सिराज और रबाडा की घातक गेंदबाजी के सामने सीएसके का टॉप ऑर्डर ढह गया, जिसने गायकवाड़ को रक्षात्मक खेलने पर मजबूर कर दिया. 2023 के ‘इम्पैक्ट सब’ युग के बाद से यह सबसे सुस्त फिफ्टी है, जिसने गायकवाड़ को सीएसके के इतिहास की सबसे धीमी पारियों की सूची में शामिल कर दिया है.

Zoom

सीएसके के कप्तान ने आईपीएल का सबसे धीमा अर्धशतक जड़कर अपना नाम अनचाहा रिकॉर्ड के लिस्ट में शामिल कर लिया.

नई दिल्ली. आईपीएल का खूमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. जहां एक ओर वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा बल्लेबाज स्ट्राइक रेट के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में एक ऐसी पारी देखने को मिली जिसने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ युग के तेज-तर्रार क्रिकेट पर ब्रेक लगा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ऐसे रिकॉर्ड की फेहरिस्त में शामिल हो गए, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने 49 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. यह न केवल आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे धीमा अर्धशतक है, बल्कि साल 2023 में ‘इम्पैक्ट सब’ नियम लागू होने के बाद से भी यह सबसे धीमी फिफ्टी बन गई है. इस सीजन का पिछला अनचाहा रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 43 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. गायकवाड़ की इस पारी ने टी20 क्रिकेट की उस आक्रामकता पर सवाल खड़े कर दिए, जिसकी उम्मीद चेपॉक के दर्शकों को थी.

सीएसके के कप्तान ने आईपीएल का सबसे धीमा अर्धशतक जड़कर अपना नाम अनचाहा रिकॉर्ड के लिस्ट में शामिल कर लिया.

सीएसके के इतिहास की सबसे सुस्त पारियां
गायकवाड़ की यह पारी चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास के पन्नों में भी ‘कछुआ चाल’ वाली पारियों की श्रेणी में शामिल हो गई है. सीएसके के लिए सबसे धीमा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड आज भी पार्थिव पटेल के नाम है, जिन्होंने 2010 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 53 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था. इसके बाद 2009 में मैथ्यू हेडन की 51 गेंदों वाली फिफ्टी और 2013 में मुरली विजय की 50 गेंदों वाली पारी का नंबर आता है. ऋतुराज की 49 गेंदों वाली यह पारी अब मुरली विजय (2013) और ड्वेन स्मिथ (2014) की पारियों के बराबर खड़ी हो गई है. अपनी 60 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की पारी के दम पर गायकवाड़ ने टीम को 158 के सम्मानजनक स्कोर तक तो पहुंचाया, लेकिन पूरी पारी के दौरान चेन्नई का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता नजर आया.

चेपॉक की पिच और गुजरात का ‘पावर प्ले’
इस धीमी पारी के पीछे केवल बल्लेबाज की रणनीति नहीं, बल्कि चेपॉक की जीवंत पिच और गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का भी बड़ा हाथ था. मैदान पर मिल रहे तेज उछाल और मूवमेंट का गुजरात के गेंदबाजों ने बखूबी फायदा उठाया. मोहम्मद सिराज और कगीसो रबाडा ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से चेन्नई के टॉप ऑर्डर को घुटनों पर ला दिया. पावरप्ले खत्म होने तक चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर महज 28 रन था. शुरुआती झटकों ने कप्तान गायकवाड़ को रक्षात्मक होने पर मजबूर कर दिया. जैसे-जैसे विकेट गिरते गए, गायकवाड़ ‘एंकर’ की भूमिका में सिमटते चले गए. आलम यह था कि चेन्नई की टीम अपने 50 रन भी 12वें ओवर में जाकर पूरे कर पाई. पारी के अंतिम ओवरों में गायकवाड़ ने कुछ बड़े शॉट्स और छक्के जरूर लगाए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

हाई-स्कोरिंग सीजन में एक ‘कड़वा’ सबक
आईपीएल 2026 एक ऐसा सीजन रहा है जहां 250 प्लस का स्कोर आम बात हो गई है. ऐसे में गायकवाड़ की यह पारी इस बात की याद दिलाती है कि क्रिकेट में आज भी हालात (Conditions) ही खेल की लय तय करते हैं. जहां एक तरफ युवा खून पावर-हिटिंग के नए मानक गढ़ रहा है, वहीं चेपॉक की इस धीमी पारी ने चेन्नई की रणनीतिक विफलता को उजागर किया. गायकवाड़ की 74 रनों की पारी ने टीम को लड़ने लायक स्कोर तो दिया, लेकिन ‘स्ट्राइक रेट’ के इस दौर में उनकी 49 गेंदों वाली फिफ्टी ने फैन्स और विशेषज्ञों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है. क्या यह कप्तानी पारी थी या टीम की हार की नींव? इसका फैसला तो टूर्नामेंट के अंत में होगा, फिलहाल ऋतुराज के नाम आईपीएल 2026 की सबसे सुस्त फिफ्टी का दाग लग चुका है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article