Last Updated:
Chris Gayle IPL 2011 Auction Called Lalit Modi: आईपीएल 2011 के ऑक्शन में क्रिस गेल को किसी ने नहीं खरीदा था. इससे परेशान होकर गेल ने आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को फोन घुमाया था. ललित मोदी ने अब बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि गेल उस समय आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और ऑक्शन में अनसोल्ड रहना उनके लिए एक बड़ा झटका था. ललित मोदी ने बताया कि कैसे उनके और विजय माल्या के बीच हुई बातचीत के बाद गेल उस सीजन आरसीबी के लिए खेले थे और रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था.
विजय माल्या और ललित मोदी के साथ क्रिस गेल.
नई दिल्ली. आईपीएल 2011 में क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए रनों का अंबार लगाया था. उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप जीती. फैंस को यह जानकार हैरानी हो सकती है कि गेल को इस सीजन के लिए हुए ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया था. ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद गेल उदास थे, क्योंकि उस समय वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. इसके बाद उनकी कैसे आरसीबी में एंट्री हुई इसका खुलासा आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने किया है.
ललित मोदी ने बताया है कि गेल ने परेशान होकर उन्हें फोन घुमाया था. ललित मोदी ने बताया है कि गेल को उस समय पैसों की सख्त जरूरत थी और ऑक्शन में अनसोल्ड रहना उनके लिए एक बड़ा झटका था. ललित मोदी ने यह भी बताया कि कैसे उनके और विजय माल्या के बीच हुई बातचीत के बाद गेल उस सीजन आरसीबी के लिए खेले थे और रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था.
विजय माल्या और ललित मोदी के साथ क्रिस गेल.
‘द ओवरलैप क्रिकेट’ पर बात करते हुए ललित मोदी ने बताया,’2011 के आईपीएल ऑक्शन के बाद क्रिस गेल ने मुझे फोन किया. वह परेशान थे कि किसी भी टीम ने उन्हें क्यों नहीं चुना. मैंने उनसे कहा कि सब कुछ खेल पर निर्भर करता है और आप एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, पर इस बार बात नहीं बनी. तब गेल ने मुझसे कहा, ‘मुझे इस समय खेलना बहुत जरूरी है क्योंकि मुझे अपने कर्ज उतारने हैं और अपने बिल भरने हैं.’
माल्या और ललित मोदी के बीच क्या हुआ डील?
ललित मोदी ने आगे बताया कि गेल के लिए उन्होंने कई लोगों को फोन घुमाए, लेकिन सबने मना कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक के बाद एक तीन अलग-अलग टीम मालिकों को फोन किया, लेकिन सबने गेल को लेने से मना कर दिया.’ आखिर में मोदी ने विजय माल्या को फोन किया, जो उस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिक थे. ललित मोदी ने बताया, ‘विजय माल्या को फोन करते हुए मैंने कहा, ‘इस खिलाड़ी को एक मौका दो, तुम्हारी टीम में जगह खाली है.’ माल्या ने कहा, ‘ललित, मैं उसे पैसे तभी दूंगा अगर वह अच्छा प्रदर्शन करेगा.’ ललित मोदी ने आगे कहा, ‘मैंने गेल को कहा कि वहां जाओ और अच्छा प्रदर्शन करो. गेल ने उस सीजन कई रिकॉर्ड्स बनाए और खूब कमाई की.’
गेल का रहा रिकॉर्ड तोड़ सीजन
आईपीएल 2011 गेल के लिए क्रिकेटिंग लाइफ का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उन्हें इस सीजन आरसीबी की जर्सी में धमाल मचाने के इनाम मिला और इस फ्रेंचाइजी से वह 2017 तक खेलते रहे. गेल ने 2011 में सिर्फ 12 मुकाबलों में 608 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी. इस सीजन उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक बनाए थे. अगले दो सीजन भी खेल का यही प्रचंड फॉर्म देखने को मिला. उन्होंने 2012 और 2013 आईपीएल में 700 से ज्यादा रन बनाए थे. हालांकि, गिरते फॉर्म के चलते उन्हें 2017 सीजन के बाद आरसीबी ने टीम से हटाने का फैसला किया, जिसके बाद वह पंजाब किंग्स में शामिल हुए. गेल 2021 तक आईपीएल का हिस्सा रहे, जिसमें उन्होंने तीन टीमों के लिए खेला. आरसीबी और पंजाब के अलावा गेल केकेआर के लिए दो सीजन खेले.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें


