20.6 C
Munich

एक ही नाम के 12 खिलाड़ी, मैदान पर उतरे और मचाई तबाही, कोई खतरनाक ऑलराउंडर को कोई खूंखार गेंदबाज

Must read


Last Updated:

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिनका नाम एक जैसा है. कुछ तो एक ही टीम से खेले जबकि कई खिलाड़ी दूसरे देश के लिए खेले. उनका पहला या आखिरी नाम एक जैसा होता है. इन सभी की टीम में भूमिका अलग अलग थी या कुछ एक जैसा रोल अदा करने उतरे. यहां ऐसे 12 क्रिकेटरों की सूची है, जिनका नाम एक जैसा है:

1. मिशेल स्टार्क, मिशेल जॉनसन, मिशेल मार्श, मिशेल मैक्लेनाघन और मिशेल सैंटनर:
माइकल, एलन और डेविड के दौर के बाद अब ‘मिच’ क्रिकेट जगत का नया पसंदीदा नाम बन गया है. ये पांचों मिशेल सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि क्रिकेट की दुनिया के सितारे हैं. एक बार भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन मिशेल (जॉनसन, स्टार्क और मार्श) थे. मिशेल जॉनसन तेज गेंदबाजी के सिल्वेस्टर स्टैलोन हैं, वहीं स्टार्क ब्रूस ली की तरह तकनीक और कौशल के साथ उतने ही खतरनाक हैं. दोनों बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थे. मार्श बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया है.

andrew symonds-

2. एंड्रयू फ्लिंटॉफ, एंड्रयू स्ट्रॉस और एंड्रयू साइमंड्स: क्रिकेट की दो बड़ी प्रतिद्वंदी टीमें, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, ‘एंड्रयू’ नाम शेयर करती हैं. इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं. वहीं फ्लिंटॉफ और साइमंड्स का अंदाज बिल्कुल अलग है. फ्लिंटॉफ एक ऑलराउंडर और इंग्लैंड के कप्तान भी रहे हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनके व्यवहार के कारण कई बार विवादों में रहे. एंड्रयू साइमंड्स, ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए, मैदान पर अक्सर विवादों में रहते थे.

Michael Clarke

3. माइकल वॉन, माइकल हसी, माइकल बेवन, माइकल क्लार्क और माइकल होल्डिंग: क्रिकेट की दुनिया में ‘माइकल’ नाम के खिलाड़ियों ने लंबे समय तक राज किया है. वॉन, हसी, क्लार्क, बेवन और होल्डिंग ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. माइकल वॉन और क्लार्क इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे हैं. वॉन ने 1986-87 के बाद इंग्लैंड को पहली बार एशेज जिताई थी, उनकी कप्तानी प्रभावशाली थी. क्लार्क आक्रामक कप्तान रहे, जिन्होंने वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज में जीत दिलाई. हसी को ‘मिस्टर क्रिकेट’ कहा जाता है. बेवन को लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट का बेस्ट फिनिशर कहा जाता है. माइकल होल्डिंग टेस्ट क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं, जिन्हें ‘व्हिस्परिंग डेथ’ कहा जाता था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Saeed Anwar

4. सईद अजमल और सईद अनवर: पाकिस्तान के जादुई ओपनर सईद अनवर और ऑफ स्पिनर सईद अजमल का नाम एक जैसा है. दोनों ही पाकिस्तान टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं.

5. शोएब मलिक और शोएब अख्तर: पाकिस्तान के ये दोनों खिलाड़ी कई मैचों में साथ खेल चुके हैं. शोएब मलिक ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान हैं, जबकि शोएब अख्तर, जिन्हें ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ कहा जाता है, अब रिटायर हो चुके हैं. क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज बॉल डालने का रिकॉर्ड आज भी इसी गेंदबाज के नाम पर दर्ज है. उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ अख्तर ने 161.3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी,

Chris Gayle

6. क्रिस गेल, क्रिस केयर्न्स और क्रिस मार्टिन: क्रिस गेल का नाम न्यूजीलैंड के रंगीन खिलाड़ी क्रिस केयर्न्स और मेहनती गेंदबाज क्रिस मार्टिन के साथ साझा होता है. गेल दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं, केयर्न्स बेहतरीन ऑलराउंडर रहे हैं, जबकि मार्टिन न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज थे.

7. डेविड वॉर्नर, डेविड हसी, डेविड मिलर: ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ओपनर डेविड वॉर्नर, उनके साथी डेविड हसी और साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर का नाम एक जैसा है. तीनों की बल्लेबाजी शैली आक्रामक है.

unbreakable cricket records, Most runs in an innings by a 5 captain in T20I, Aaron Finch, Sikandar Raza, Shaheryar Butt, Shane Watson, Babar Azam, cricket records, T20Is cricket records, cricket records, test records, most runs as captain in t20i, t20i most run, most run in t20, क्रिकेट रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन बनाने वाला टी20 कप्तान, टी20 क्रिकेट रिकॉर्ड

8. शेन वॉटसन, शेन वॉर्न, शेन शिलिंगफोर्ड और शेन बॉन्ड: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न, उनके साथी शेन वॉटसन, वेस्टइंडीज के शेन शिलिंगफोर्ड और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड. सभी के नाम शेन हैं और सभी बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं.

9. एंडी फ्लावर, एंडी ब्लिगनॉट, एंडी रॉबर्ट्स और एंडी बिचेल: जिम्बाब्वे के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एंडी फ्लावर, तेज गेंदबाज एंडी ब्लिगनॉट, ऑस्ट्रेलिया के 2003 वर्ल्ड कप स्टार एंडी बिचेल और वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स सभी का नाम एंडी है. फ्लावर को दुनिया के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिना जाता है. दुनियाभर में होने वाली लीग में वो टीम के कोच और मेंटोर के रूप में काम करते हैं.

Sunil Gavaskar

10. सुनील गावस्कर और सुनील नरेन: भारत के महान ओपनर सुनील गावस्कर का नाम वेस्टइंडीज के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन के साथ साझा होता है. नरेन अपनी चालाक और सटीक गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं. वेस्टइंडीज के खूंखार गेंदबाजों की फौज के सामने डटकर बिना हेलमेट रनों का पहाड़ लगाने वाले सुनील गावस्कर जैसा जिगरा वाला बल्लेबाज दूसरे नहीं आया.

11. जहीर खान और जहीर अब्बास: भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाज जहीर खान और पाकिस्तान के ‘एशियन ब्रैडमैन’ जहीर अब्बास का नाम एक जैसा है. जहीर खान ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया, वहीं जहीर अब्बास शानदार बल्लेबाज रहे हैं.

Mayanti Langer, Stuart Binny, Mayanti Langer Stuart Binny love story, Stuart Binny love with Mayanti langer, all rounder Stuart Binny, sports presenter Mayanti Langer, mayanti langer with Stuart Binny love story, Stuart Binny married with Mayanti langer, मयंती लैंगर, स्टुअर्ट बिन्नी, स्टुअर्ट बिन्नी मयंती लैंगर लव स्टोरी

12. स्टुअर्ट ब्रॉड, स्टुअर्ट कार्लाइल, स्टुअर्ट बिन्नी, स्टुअर्ट क्लार्क, स्टुअर्ट मैकगिल और स्टुअर्ट विलियम्स:
हर कोने से आए ये ‘स्टुअर्ट’ अपने-अपने अंदाज में खास हैं. स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और टी20 कप्तान हैं. स्टुअर्ट कार्लाइल जिम्बाब्वे के भरोसेमंद बल्लेबाज और कप्तान रहे हैं. स्टुअर्ट बिन्नी भारतीय ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने कर्नाटक की कप्तानी की है. स्टुअर्ट क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें ‘ग्लेन मैक्ग्रा का उत्तराधिकारी’ कहा गया. स्टुअर्ट विलियम्स वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article