17.7 C
Munich

एयरपोर्ट पर मोर पंख लिए नजर आए धोनी, वायरल वीडियो पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Must read


होमखेलक्रिकेट

एयरपोर्ट पर मोर पंख लिए नजर आए धोनी, वायरल वीडियो पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Last Updated:

ms dhoni with peacock feather video: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट के सिक्योरिटी चेक से निकलते निकलते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस दौरान फैंस की नजर उनके हाथ में मौजूद मोर पंख पर जा टिकी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की झड़ी लग गई.

Zoom

एयरपोर्ट पर मोर पंख लिए नजर आए धोनी.

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में आठ मुकाबले खेल लिए हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी एक भी मैच में टीम के साथ नजर नहीं आए हैं. सीजन की शुरुआत से ठीक पहले उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद से अब तक वह पूरी तरह फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में वह नेट्स में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग प्रैक्टिस करते नजर आए. उनके और भी कई वीडियो सामने आ रहे हैं. इन्हीं में एक एयरपोर्ट के वीडियो के चलते धोनी सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, इस वीडियो में धोनी मोर पंख लिए नजर आ रहे हैं, जिसपर फैंस की निगाहें जा टिकीं.

दरअसल, धोनी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छा गया, लेकिन उनके ट्रैवल प्लान की वजह से नहीं, बल्कि उनके हाथ में दिखे मोर पंख की वजह से. धोनी को एयरपोर्ट पर मोर का पंख पकड़े हुए देखा गया. अपने शांत स्वभाव और सादगी भरे अंदाज के लिए मशहूर ये क्रिकेट आइकन आराम से कैमरों के सामने से निकल गए, जबकि फैंस और पैपराजी उनकी इस अनोखी चीज को नोटिस करते रहे. इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. किसी ने लिखा, ‘धोनी कृष्ण भक्त हैं’ तो कोई इसे भगवद गीता से जोड़ता नजर आया.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article