5.8 C
Munich

ऐसे ही आप मुंह उठाकर …बाबर आजम ने पत्रकार को सुना दिया, स्ट्राइक रेट को लेकर किया गया था सवाल

Must read


Last Updated:

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार आलोचना की जाती है. पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान एक पत्रकार ने जब मैच के बाद उनके इसे लेकर सवाल किया तो जवाब में सुना दिया. बाबर आजम ने कहा, काफी कुछ देखना पड़ता है, ऐसे ही आप मुंह उठाकर शॉट्स नहीं लगा सकते.

Zoom

बाबर आजम ने स्ट्राइक रेट के सवाल पर पत्रकार को दिया जवाब

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की फजीहत हुई हो लेकिन अपने घर पर खेली जा रही टी20 लीग में वो छाए हुए हैं. उनकी अगुवाई में पेशावर ज़ल्मी इस बार पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है. टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं, जिनमें से पांच में जीत हासिल की है. एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. ज़ल्मी फिलहाल पीएसएल 2026 की अंक तालिका में टॉप पर है.

बाबर खुद भी शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पांच पारियों में 230 रन बनाए हैं और फिलहाल टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस सीजन में कम से कम 200 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में बाबर का स्ट्राइक रेट 130.68 सबसे कम है. उनके साथी कुसल मेंडिस ने अब तक सबसे ज्यादा 309 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 171.67 है. जबकि साहिबजादा फरहान ने 249 रन 180.43 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article